सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   serious patient found in CM Arogya Mela during health checkup at Gorakhpur

समय पर सही इलाज न कराकर गंभीर बीमारी को दावत दे रहे हैं लोग, जांच होने पर सामने आ रहे कई चौंकाने वाले तथ्य

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Feb 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
serious patient found in CM Arogya Mela during health checkup at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद शुरू हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में लोगों की सेहत जांची जा रही है, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच में कई तरह की गंभीर बीमारियां पकड़ में आ रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मामूली परेशानी समझकर लोग चिकित्सकों को दिखाने से बचते हैं। इसका नतीजा है कि हर सप्ताह 50 से अधिक लोगों को भर्ती करने की सलाह देनी पड़ रही है।

Trending Videos


आरोग्य मेले में सबसे अधिक मरीज चर्म रोग और लिवर के मिल रहे हैं। कैंसर जैसी बीमारी की भी पुष्टि हो रही है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि चर्म रोग को नजरअंदाज न करें, वरना परिवार के अन्य सदस्य को भी बीमार कर सकते हैं। इसी तरह लिवर के मरीज अगर लापरवाही करेंगे तो वह पेटों के कई रोगों को दावत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लापरवाही ने बढ़ा दिया लिवर
दिव्यनगर निवासी नंदकिशोर को काफी समय से पेट दर्द की शिकायत थी। मेडिकल स्टोर से दवा लेकर काम चलाते रहे। आरोग्य मेले में दिखाया तो पता चला कि उनका लिवर बढ़ गया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। अब परिवार बीआरडी में ऑपरेशन कराने की तैयारी में है। 

पहले खुद शिकार हुए, अब पूरा परिवार

इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र के प्रवीण को खुजली की शिकायत थी। कई बार मेडिकल स्टोर से मलहम लेकर लगाया, लेकिन ठीक नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि पूरे परिवार को खुजली और दाद की शिकायत हो गई। आरोग्य मेले में जांच के बाद डॉक्टरों ने दवा दी।
 
खांसी की जांच कराई तो निकली टीबी
करीमनगर के रहने वाले मुजाहिद को करीब तीन सप्ताह से खांसी आ रही थी। मेडिकल स्टोर से कई बार दवा लेकर खाए तो कुछ दिनों तक राहत मिली। अचानक वजन घटने लगा तो आरोग्य मेले में जांच कराई। पता चला कि उन्हें टीबी है। यही नहीं उनके परिवार के एक और सदस्य को भी टीबी की बीमारी निकली है।
 
जानकारी के अभाव में हो गया कैंसर
चंद्रगुप्त नगर निवासी राम कृपाल के दांतों में सड़न की शिकायत थी। आसपास के डॉक्टरों को दिखाया तो आराम नहीं हुआ। लोगों ने बड़े अस्पताल में दिखाने की सलाह दी, लेकिन रामकृपाल ने डॉक्टरों की बातों को नजरअंदाज कर दिया। आरोग्य मेले में जांच हुई तो शुरूआती लक्षण माउथ कैंसर के मिले हैं।

11 कैंसर के रोगी मिले, 160 से अधिक मरीजों को बीआरडी में दिखाने की सलाह

एक माह के अंदर चार मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन होता है। अब तक हुए पांच आरोग्य मेले में 11 कैंसर के रोगी मिले हैं। जबकि 160 ऐसे मरीज मिले हैं, जिनको बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने की सलाह डॉक्टरों ने दी है। इनमें अधिकतर को सर्जरी करानी है। जबकि कइयों को न्यूरो की दिक्कत है। चिकित्सकों ने आगाह किया है कि अगर लापरवाही बरती तो जान पर आ सकती है।

एक नजर आंकड़ों पर  
 तिथि                कुल मरीज         लिवर        चर्म रोग     बच्चे
10 जनवरी           4557             181            632      605
17 जनवरी           4413             140            594       572
24 जनवरी           4510             205            297       604
31 जनवरी           3919             126            504       590
07 फरवरी          4480              151            670      595
 
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में गंभीर बीमारियों के मरीज मिल रहे हैं। सबसे अधिक मरीज चर्म रोग और पेट की बीमारी के आ रहे हैं। इन्हें सलाह दी जा रही है कि बराबर चिकित्सकों से सलाह लेते रहें। वरना खुद के साथ पूरे परिवार को भी बीमार बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed