फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SpiceJet Mumbai Gorakhpur Flight Cancelled Due to 9 PM Airport Deadline

गोरखपुर: एयरपोर्ट पर रात नौ बजे की समय सीमा के चलते रद्द हुई थी मुंबई से आने वाली फ्लाइट, स्पाइसजेट ने दी सफाई

Tue, 03 Nov 2026 12:09 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर
अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 03 Nov 2026 12:09 PM IST
सार

गोरखपुर एयरपोर्ट रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है। यहां विमानों के संचालन के लिए रात नौ बजे तक का वॉच आवर निर्धारित है। एक नवंबर को इस समय सीमा को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके चलते मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान का संचालन नहीं हो पाया।

विज्ञापन
SpiceJet Mumbai Gorakhpur Flight Cancelled Due to 9 PM Airport Deadline
रद्द करनी पड़ी थी मुंबई-गोरखपुर उड़ान - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान एसजी553 एक नवंबर को रद्द किए जाने और यात्रियों के विमान के पास जमीन पर सोते हुए तस्वीरों के सामने के बाद स्पाइसजेट ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। इसके अनुसार, यह उड़ान एयरपोर्ट पर निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के कारण रद्द करनी पड़ी। उड़ान रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए अगले दिन स्पाइसजेट ने अतिरिक्त उड़ान संचालित की थी।

विज्ञापन


उड़ान संचालन की अनुमति नहीं थी, तो क्यों कराई बोर्डिंग?
विमान रद्द कर दिए जाने के कारण, कुछ यात्रियों ने विमान के पास जमीन पर रात बिताई। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में कई यात्री विमान के नजदीक जमीन पर सोते नजर आए। यात्रियों ने सवाल उठाया कि जब गोरखपुर एयरपोर्ट पर रात नौ बजे के बाद उड़ान संचालन की अनुमति नहीं थी, तो उन्हें विमान में बोर्डिंग क्यों कराई गई?
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है गोरखपुर
गोरखपुर एयरपोर्ट रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है। यहां विमानों के संचालन के लिए रात नौ बजे तक का वॉच आवर निर्धारित है। एक नवंबर को इस समय सीमा को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके चलते मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान का संचालन नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, उड़ान रद्द होने से यात्रियों को हुई असुविधा को देखते हुए एयरलाइन ने दो नवंबर को अतिरिक्त व्यावसायिक उड़ान एसजी9553 की व्यवस्था की। इस उड़ान के जरिये एक नवंबर को रद्द हुई फ्लाइट के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद की गई। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि उड़ान रद्द होने की वजह गोरखपुर एयरपोर्ट पर लागू परिचालन समय की पाबंदी थी। यात्रियों की ओर से साझा किए गए वीडियो और शिकायतों के बाद यह मामला चर्चा में आया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed