फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stolen car belonging to BJP leader's brother recovered from Gopalganj, Bihar.

Gorakhpur News: सॉफ्टवेयर से लॉक खोलकर उड़ाई थी लक्जरी गाड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Stolen car belonging to BJP leader's brother recovered from Gopalganj, Bihar.
- भाजपा नेता के भाई की चोरी गाड़ी बिहार के गोपालगंज से बरामद
विज्ञापन

- 2057 सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और टोल रिकॉर्ड की मदद से पुलिस ने खोला राज

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र से भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मंतालाल यादव के भाई की लक्जरी गाड़ी (स्कॉर्पियो) चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर बिहार के गोपालगंज जिले से चोरी गई गाड़ी बरामद की गई गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से कुछ ही मिनटों में वाहन का लॉक खोलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस बुधवार को मामले का पर्दाफाश कर सकती है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मंतालाल यादव के भाई अभयनंदन यादव की गाड़ी 11 जुलाई को भोर में घर के बाहर से चोरी हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि बदमाश एक कार से पहुंचे थे। उन्होंने गाड़ी का लॉक खोलने के बाद उसे भटहट, कुशीनगर होते हुए बिहार की ओर ले गए। मामले के पर्दाफाश के लिए शाहपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की पांच टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने गोरखपुर, कुशीनगर और बिहार तक के मार्ग पर लगे 2057 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा मोबाइल फोन की लोकेशन, टोल प्लाजा के रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। मुखबिर से मिले इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मिले साक्ष्यों के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि घटना का पर्दाफाश बुधवार को किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गोपालगंज से बरामद हुई गाड़ी
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बिहार के गोपालगंज जिले से चोरी गाड़ी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विशेष सॉफ्टवेयर के जरिये वाहन का लॉक खोलकर कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस अब उस कार की तलाश कर रही है, जिससे आरोपी वारदात करने पहुंचे थे। साथ ही गिरोह के अन्य गुर्गों की पहचान करने और प्रदेश व आसपास के जिलों में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed