सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Surgical goods and masks will not sent to Nepal after corona virus alerts

कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट, सर्जिकल गुड्स और मास्क नहीं भेजे जाएंगे नेपाल

डिजिटल न्यूज डेस्क, सोनौली (महराजगंज)। Published by: विजय जैन Updated Mon, 10 Feb 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Surgical goods and masks will not sent to Nepal after corona virus alerts
नेपाल से आए चीनी नागरिको का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर। file - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाए गए कैंप में नेपाल से भारत आने वाले पर्यटकों की जांच की गई। कोरोना वायरस की जांच को लेकर भारत सरकार काफी गंभीर है। भारत से नेपाल जाने वाले सर्जिकल गुड्स के सभी सामान को प्रतिबंधित कर दिया है। सोमवार को ऐसे सामान को नेपाल ले जाने पर भारत सरकार के निर्देश के बाद कस्टम ने रोक लगा दी है।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि भारत में मेडिसन और सर्जिकल के सामान की किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। कस्टम अधीक्षक एके द्विवेदी ने बताया कि एनबीआर ग्लब्स कुछ ऑपरेशन मास्क आदि नेपाल भेजने पर सरकार की तरफ से रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह सामान भारत से नेपाल नहीं भेजे जा सकते। कोरोना वायरस को लेकर शाम छह बजे तक डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. प्रिंस श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट अजय आनंद के नेतृत्व में थाईलैंड, जर्मनी, मयम्मार, ताइवान और नेपाल के कुल 425 पर्यटकों की जांच की गई। डॉक्टरों ने बताया कि कोई भी यात्री संक्रमित नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed