{"_id":"6a7a41a96395f37c2403abf8","slug":"the-accused-vinod-his-wife-rajkumari-son-rahul-and-cousin-sahul-were-also-taken-into-custody-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1414625-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिव कुमार हत्याकांड: आरोपियों पर लगा NSA, पहले दौड़ाया...फिर तलवार से काटकर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव कुमार हत्याकांड: आरोपियों पर लगा NSA, पहले दौड़ाया...फिर तलवार से काटकर की गई थी हत्या
Tue, 11 Aug 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:54 AM IST
सार
एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी के मुताबिक, विवेचना में सामने आया है कि विंदनिवास चौधरी, उसके भाई राहुल चौधरी और भानू चौधरी समेत परिवार के अन्य लोगों ने शिव कुमार की हत्या की साजिश रची थी। साजिश के तहत बिंद कुमार चौधरी ठेकेदार शिव कुमार को उनके घर तीन बार बुलाने पहुंचा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकरीगंज के अहिरौली खुर्द निवासी ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। नामजद अन्य आरोपी विनोद, उसकी पत्नी राजकुमारी, बेटा राहुल और चचेरे भाई साहुल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार और खंती भी बरामद कर ली है। हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके साथ पुलिस जल्द ही मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी के मुताबिक, विवेचना में सामने आया है कि विंदनिवास चौधरी, उसके भाई राहुल चौधरी और भानू चौधरी समेत परिवार के अन्य लोगों ने शिव कुमार की हत्या की साजिश रची थी। साजिश के तहत बिंद कुमार चौधरी ठेकेदार शिव कुमार को उनके घर तीन बार बुलाने पहुंचा था।
आरोप है कि शिव कुमार के खाना खाने के लिए बैठते ही राहुल चौधरी ने उनके सिर और पीठ पर खंती से वार किया। गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को अस्पताल ले जाते समय उनके नाबालिग भतीजे ने तलवार से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड की साजिश में परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे। जिनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले में पुलिस एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। चार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। अब नामजद अन्य आरोपियों विनोद, राजकुमारी, राहुल और साहुल को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हत्या में इस्तेमाल तलवार और खंती की बरामदगी को भी विवेचना में अहम साक्ष्य माना जा रहा है।
अभियोजन की मदद से तैयार हो रहा आरोपपत्र
पुलिस हत्याकांड की विवेचना को अंतिम रूप देने में जुटी है। अभियोजन की मदद से मामले में जुटाए गए साक्ष्यों और कानूनी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना पूरी होते ही आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

घटनास्थल और मृतक ठेकेदार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी साउथ के मुताबिक, हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। पुलिस ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका और उनके खिलाफ जुटाए गए साक्ष्यों को जांच में शामिल किया है। आगे की कार्रवाई विवेचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
बढ़ते अपराध के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत
गोरखपुर। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और अधिवक्ता आदित्य त्रिपाठी के पिता शिव कुमार त्रिपाठी की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता संगठनों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रभावी अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की।

बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में अध्यक्ष उमापति उपाध्याय की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई। संचालन एसोसिएशन के मंत्री अनुज अस्थाना ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने बढ़ते अपराध पर चिंता जताई और सर्वसम्मति से सोमवार को न्यायिक कार्य से वितर रहने का निर्णय लिया।
साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर एडीजी पुलिस को पत्र भेजने का फैसला किया गया।
साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर एडीजी पुलिस को पत्र भेजने का फैसला किया गया।
उधर, जिला अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में आदित्य त्रिपाठी के पिता शिव कुमार त्रिपाठी की हत्या पर आक्रोश जताया गया। अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन मंत्री चंद्र प्रकाश मिश्र मिश्र ने किया। बैठक के बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से वितर रहे।