फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The DM has issued instructions to election officials; BLOs will conduct door-to-door visits to gather information on eligible voters.

Gorakhpur News: मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांचें, छूट गया है तो जुड़वाएं

Sun, 25 Oct 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The DM has issued instructions to election officials; BLOs will conduct door-to-door visits to gather information on eligible voters.
- डीएम ने निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश, घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे बीएलओ
विज्ञापन


गोरखपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम दर्ज होने से छूट गए हैं अथवा किसी कारणवश कट गए हैं, उनकी जांच कराई जाए। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं से संपर्क करें और नाम सूची में शामिल नहीं होने या कटने की वजह का पता लगाएं। उन्होंने पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
डीएम ने मतदाताओं से भी अपील की कि वे जागरूक नागरिक बनें और मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। केवल मतदान के दिन वोट डालने की तैयारी करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना भी जरूरी है। कहा कि बीएलओ अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें और सूची में नाम की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें। डीएम ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को अभियान की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त जय प्रकाश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मुकुल खंडेलवाल, ईआरओ एवं एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह, ईआरओ एवं एसीएम पवन कुमार जायसवाल, ईआरओ एवं अपर एसडीएम सदर सुदीप तिवारी सहित अन्य ईआरओ और एईआरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed