सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Timings of 110 trains including Humsafar changed

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: हमसफर समेत 110 ट्रेनों का समय बदला, जानिए प्रमुख रेलगाड़ियों के शेड्यूल

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 12.05 की जगह 12.10 बजे पहुंचेगी और 12.20 बजे छूटेगी। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस दोपहर दो बजे की जगह अब 2:20 बजे आएगी और 2:30 बजे छूटेगी। दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस 6:10 बजे की जगह 6:20 पर आएगी और 6:30 पर छूटेगी।

Timings of 110 trains including Humsafar changed
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार

 रेलवे लाइनों के विद्युतिकरण, दोहरीकरण व तीसरी लाइन बिछाने के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की 110 ट्रेनों के समय में सुधार हुआ है। इसमें गोरखपुर स्टेशन पर 43 ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान में 5 से 15 मिनट का बदलाव किया गया है। नई समयसारिणी एक अक्तूबर से लागू की जाएगी। अगर आपकी यात्रा एक अक्तूबर या इसके बाद है तो सतर्क रहें और नई समयसारिणी को जरूर जांच लें, वरना ट्रेन भी छूट सकती है।

Trending Videos


नई समय सारिणी में गोरखपुर की 43 ट्रेनों का समय बदला है। इसमें प्रमुख रूप से गोरखपुर-हमसफर, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ग्वालियर-बरौनी, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे यात्री सुविधाओं का हर साल विकास कर रही है। नई लाइन बिछने व पूरा रूट विद्युतीकृत होने के चलते भी ट्रेनों के संचालन में सहूलियत हुई है। इसका फायदा यात्रियों को मिलने लगा है।

इसे भी पढ़ें: खतरे की जद में स्कूल व बस्ती: गोरखपुर में 50 एकड़ भूमि नदी में विलीन, गांव के लिए दुर्भाग्य बनी सरयू

इन प्रमुख ट्रेनों का बदला समय

हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम 6:50 बजे की जगह अब शाम 7:05 बजे छूटेगी। गोमतीनगर-छपरा कचहरी अब छपरा में 8.30 बजे की बजाय 8.45 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर-बहराइच पैसेंजर, गोरखपुर में 5.40 बजे के स्थान पर 5.45 बजे छूटेगी । गोरखपुर-गोंडा 6 बजे के स्थान पर 6.15 बजे छूटेगी। सिकंदराबाद-गोरखपुर 6.25 की जगह 6.40 बजे आएगी।

इसे भी पढ़ें: पितृपक्ष आज से, श्रद्धालु निवेदित करेंगे श्रद्धा

अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 12.05 की जगह 12.10 बजे पहुंचेगी और 12.20 बजे छूटेगी। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस दोपहर दो बजे की जगह अब 2:20 बजे आएगी और 2:30 बजे छूटेगी। दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस 6:10 बजे की जगह 6:20 पर आएगी और 6:30 पर छूटेगी। मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस 6:45 बजे की जगह 7 बजे आएगी।

गोरखपुर-नौतनवां पैसेंजर अब 6:15 बजे की जगह 6:25 बजे छूटेगी। लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस गोरखपुर में दोपहर 2:45 बजे की जगह दोपहर 1:55 बजे आएगी। यह ट्रेन 50 मिनट पहले पहुंच जाएगी। इसी प्रकार दोपहर 2:55 बजे की बजाय 2:05 बजे चली जाएगी। सप्तक्रांति एक्सप्रेस आनंद विहार से गोरखपुर भोर में 3:45 बजे की जगह अब 3:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed