फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Election 2022: miscreants cracked With help of ten operations in Gorakhpur

यूपी चुनाव 2022: गोरखपुर में दस ऑपरेशनों की मदद से बदमाशों पर नकेल, 200 नए गुंडे चिह्नित

Sun, 12 Dec 2021 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Dec 2021 02:52 PM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जिले में अब तक 39 बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई। 34 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट फिर से खोली गई, 14 नए गैंग भी सूचीबद्ध किए गए हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: miscreants cracked With help of ten operations in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

चुनाव की आहट होने के बाद पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। दस ऑपरेशनों की मदद से बदमाशों को सूचीबद्ध कर उनके अपराध के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है। अब तक 14 नए गैंग चिह्नित किए जा चुके हैं। 200 नए गुंडों के नाम भी सामने आए हैं तो वहीं 39 बदमाशों को जिला बदर किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में चिह्नित बदमाश जो फरार है, उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस महकमा चुनाव से पहले इन पर कार्रवाई जरूरी मान रहा है। एडीजी से लेकर एसएसपी तक चलाए जा रहे अभियान की खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। पुलिस की ओर से जिला बदर करने, लाइसेंस निरस्त कराने जैसी कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
चलाए जा रहे ये ऑपरेशन
ऑपरेशन हंट, ऑपरेशन डर्टी वाटर, ऑपरेशन तमंचा, ऑपरेशन दस्तक, ऑपरेशन नींव, ऑपरेशन एफआर, ऑपरेशन हिस्ट्रीशीटर, ऑपरेशन सत्यापन, ऑपरेशन नोटिस तामिल, ऑपरेशन जब्तीकरण, ऑपरेशन चौकीदार नियुक्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले चुनाव में 69 जगहों पर हुआ था उत्पात

2017 के विधानसभा चुनाव में जिले भर में 69 जगहों पर उत्पात की खबरें सामने आई थीं। इस बार इन घटनाओं में शामिल उत्पातियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

छह महीने में हुई कार्रवाई

  • शांतिभंग में पाबंद: 5504
  • गुंडा एक्ट : 140
  • जिला बदर : 39
  • गैंगस्टर : 14
  • नई हिस्ट्रीशटर खोली गई : 34
 

इन अपराधों में शामिल आरोपियों पर नजर

  • हत्या : 22
  • हत्या की कोशिश : 34
  • लूट एवं डकैती : 43
  • चोरी : 33
 
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस बदमाशों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सभी अभियानों की लगातार हर स्तर पर मानीटरिंग की जा रही है। चुनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। थानेवार उत्पातियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed