{"_id":"6af68dea88ef6fc7c30eb440","slug":"up-voter-list-6-000-names-missing-in-gorakhpur-ward-sir-verification-to-begin-november-17-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: निकाय और विधानसभा की मतदाता सूची में बड़ा अंतर, कहीं छह हजार नाम कम तो कहीं आवेदन के बाद भी नहीं जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: निकाय और विधानसभा की मतदाता सूची में बड़ा अंतर, कहीं छह हजार नाम कम तो कहीं आवेदन के बाद भी नहीं जुड़े
Fri, 13 Nov 2026 02:58 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:58 PM IST
सार
यूपी के गोरखपुर में निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। निकाय की सूची से विधानसभा की मतदाता सूची में छह हजार मतदाता घट गए। आवेदन के बाद भी नाम नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
UP Voter List
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गोरखपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नामों को लेकर कई तरह की विसंगतियां सामने आ रही हैं। रुस्तमपुर में निकाय चुनाव की तुलना में विधानसभा की सूची में करीब छह हजार मतदाता कम हो गए हैं, तो जटेपुर दक्षिणी प्रथम समेत कई इलाकों में आवेदन के बावजूद लोगों के नाम नहीं जुड़ पाए हैं।
कहीं एक ही मतदाता के नाम दो अलग-अलग स्थानों पर दर्ज हैं तो कहीं परिवार के कुछ सदस्यों के नाम सूची में हैं और कुछ के गायब। अब 17 नवंबर से बीएलओ घर-घर जाकर सूचियों का मिलान और सत्यापन करेंगे।

Trending Videos
निकाय की सूची से विधानसभा की मतदाता सूची में घट गए छह हजार मतदाता
गोरखपुर शहर के वार्ड नंबर 70 चंद्रशेखर आजाद चौक (रुस्तमपुर) में निकाय चुनाव के दौरान जहां करीब 21,600 मतदाता दर्ज थे, वहीं विधानसभा चुनाव की सूची में इनकी संख्या घटकर करीब 15,600 रह गई है। करीब छह हजार मतदाता कम हो गए हैं। हालांकि, यह अंतर नाम कटने, स्थानांतरण, मृत्यु और नए मतदाताओं के जुड़ने समेत कई कारणों से हो सकता है। अब 17 नवंबर से बीएलओ वार्ड में उतरकर दोनों सूचियों का मिलान करेंगे।

रुस्तमपुर के पार्षद धमेंद्र सिंह के अनुसार निकाय चुनाव के समय वार्ड की मतदाता सूची में करीब 21,600 नाम थे। विधानसभा चुनाव की नई सूची में मतदाता कम हुए हैं। भाजपा रुस्तमपुर वार्ड अध्यक्ष ब्रह्मा सिंह ने बताया कि वार्ड में विधानसभा चुनाव के लिए 13 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर औसतन 1200 मतदाता दर्ज हैं। इस हिसाब से करीब 15,600 मतदाता सूची में हैं।
अब बीएलओ सत्यापन कर यह स्पष्ट करेंगे कि छह हजार मतदाताओं का अंतर किन कारणों से आया है। वार्ड निवासी लीलावती ने बताया कि निकाय चुनाव के समय उनके परिवार में तीन मतदाता थे। इनमें उनका और पति सोहन प्रसाद के अलावा बेटी नीतू देवी का नाम भी मतदाता सूची में दर्ज था। बीते वर्ष नीतू देवी का विवाह हो गया, जिसके बाद उसका नाम मौजूदा सूची में नहीं है।
राजेश ने बताया कि निकाय चुनाव के समय उनके परिवार में आठ मतदाता थे और अभी भी आठ नाम दर्ज हैं। बीते 19 अक्तूबर को उनकी भतीजी समीक्षा ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। अब उसका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया की जाएगी। विधानसभा की सूची में भी सभी मतदाता हैं। विनय सिंह ने बताया कि उनके परिवार में कमलेश सिंह, विवेक सिंह, प्रेमलक्ष्मी और रीतू सिंह समेत पांच मतदाता हैं।
निकाय चुनाव के समय भी परिवार के सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज थे। विधानसभा चुनाव की मौजूदा सूची में भी परिवार के पुराने मतदाताओं के नाम शामिल हैं। ब्रह्मा सिंह ने बताया कि उनके परिवार में चार मतदाता हैं और सभी के नाम दोनों सूचियों में दर्ज हैं। परिवार के मतदाताओं में शैल सिंह, कृष्ण दीपक सिंह और आंचल सिंह शामिल हैं। निकाय चुनाव के समय भी परिवार में जितने मतदाता थे, विधानसभा चुनाव की सूची में भी उतने ही हैं।
आवेदन के बाद भी सूची में नाम नहीं
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी मतदाता सूची में जटेपुर दक्षिणी प्रथम के कई परिवार असमंजस में हैं। किसी परिवार के मुखिया का नाम सूची से गायब है, तो किसी के नए सदस्यों का नाम नहीं जुड़ पाया है। वहीं कुछ परिवार बीएलओ के चक्कर काट रहे हैं।

शकील अहमद ने दो बार आवेदन किया, पर उनका नाम इस बार जारी सूची में नहीं दर्ज हुआ। शकील ने बताया कि परिवार में 8 सदस्य हैं और सभी का नाम विधानसभा और नगर निगम दोनों में हैं। रबिया खान ने बताया कि परिवार में 4 सदस्य हैं। तीन के नाम ही इस बार की सूची में हैं। बताया कि परिवार के सभी लोगों का नाम विधानसभा और नगर निकाय की मतदाता सूची में है।
वरुण कुमार यादव ने बताया कि पत्नी, बेटा और उनका नाम सूची में हैं, लेकिन बहू का नाम जोड़ने का प्रपत्र अभी भरा जा रहा है। बहू पादरी बाजार की है और उसका नाम वहां से अब तक कटा नहीं है। इस वजह से यहां पर अभी जुड़ नहीं पाया है। बैजू गुप्ता के परिवार में पांच लोगों के वोटर कार्ड हैं।
दो बालिग सदस्यों के कार्ड बनने बाकी हैं। इसके साथ ही पति और पत्नी का नाम कटने के बाद उन्होंने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है लेकिन अभी तक सूची में नाम नहीं शामिल हुआ है। वार्ड 39 (धर्मशाला बाजार) के पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता के घर के छह सदस्यों के नाम सूची में हैं। इनमें 18 वर्षीय अभय गुप्ता और आदित्य गुप्ता के नाम नए जुड़े हैं। विधानसभा और नगर निकाय, दोनों ही मतदाता सूचियों में नाम दर्ज हैं।
12,000 मतदाता, निकाय चुनाव में 10,500 करते हैं मतदान
वार्ड नंबर 16 दिग्विजयनगर में करीब 12 हजार मतदाता हैं। इनमें निकाय चुनाव में लगभग 10,500 लोगों ने मतदान किया था। विधानसभा और नगर निकाय चुनाव में मतदान केंद्र अलग-अलग होने के कारण कई नाम दूसरी भाग संख्या में भी दर्ज हो गए हैं। हुमायूंपुर उत्तरी की भाग संख्या 255 और 256 के 135 मतदाताओं के नाम जाहिदाबाद की भाग संख्या 264 में दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

वार्ड में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए भी आवेदन कराया जा रहा है। दिग्विजयनगर निवासी राधेश्याम जायसवाल के परिवार में सात मतदाता हैं। इनमें दो सदस्य 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं। दोनों के नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया गया है।
दिग्विजयनगर पूर्वी निवासी रामगोपाल यादव के परिवार में सात मतदाता हैं। उनके बेटे मिथलेश यादव सहित सभी सदस्य मतदान करते हैं। जनप्रिय विहार कॉलोनी निवासी वीर बहादुर राम के परिवार में पांच मतदाता हैं। उनके बेटे चंद्रकांत भी वोट डालते हैं। इसी कॉलोनी की धोबी गली निवासी सतीश मौर्य के परिवार में तीन मतदाता हैं।
औघड़ बाबा स्थान निवासी मोहम्मद आसिफ की मां नूरजहां भाग संख्या 259 की मतदाता हैं। उनकी छोटी बहन रोजी अंसारी भी परिवार में हैं। जिनसे बात हुई उनके नाम विधानसभा और नगर निकाय मतदाता सूची में शामिल है। पार्षद एवं पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि तीनों चुनावों की मतदाता सूचियों का मिलान कराया जा रहा है। जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनके नाम जोड़ने के लिए भाग संख्या के आधार पर आवेदन कराया जा रहा है।
आवेदन के बाद मतदाता सूची में नाम जुड़ना बाकी
शक्तिनगर के बूथ नंबर 167 के मतदाता प्रदीप कुमार द्विवेदी की पत्नी चंद्रकला द्विवेदी और बच्चों अनुभव द्विवेदी व सलोनी द्विवेदी का नाम नगर निकाय की मतदाता सूची में शामिल है। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के लिए पूरे परिवार ने बीएलओ के माध्यम से आवेदन किया था।

पत्नी और बच्चों का नाम तो सूची में शामिल हो गया लेकिन प्रदीप का नाम नहीं दर्ज हुआ। इसी बूथ के शैलेष द्विवेदी, उनकी पत्नी सुमन द्विवेदी, बेटी सृजन द्विवेदी और बेटे अभिनव द्विवेदी का नाम नगर निकाय की सूची में शामिल है। विस के मतदाता सूची के लिए पूरे परिवार ने आवेदन किया है और इन्हें नई सूची में नाम आने का इंतजार है।
शिवपुर सहबाजगंज के बूथ क्रमांक 70 के लाल बहादुर, उनकी पत्नी मालती देवी, बेटे शैलेंद्र कुमार और मनीष कुमार सबका नाम नगर निगम और विस दोनों मतदाता सूचियों में शामिल है। बड़े बेटे शैलेंद्र की पत्नी का नाम विस में जोड़ने के लिए आवेदन किया गया है।
इसी मोहल्ले के 80 वर्षीय रामधारी का नाम नगर निगम और विस दोनों ही मतदाता सूचियों में शामिल है। मतदाता के रूप में यह अपने परिवार के इकलौते सदस्य हैं। राजनगर कॉलोनी, वार्ड संख्या-46 निवासी पूनम जायसवाल का नाम नगर निगम की मतदाता सूची में है, विस सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन करने के बाद भी नाम नहीं जुड़ सका है।