{"_id":"6a861c1a47e55e75430fe946","slug":"vegetable-vendor-dies-after-being-hit-by-a-bike-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1423711-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाइक की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाइक की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत
Thu, 20 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहरी। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा परमेश्वरपुर के टोला नवापार में बुधवार देर शाम सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से सब्जी विक्रेता रामचेत (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
परमेश्वरपुर के टोला नवापार निवासी रामचेत बुधवार देर शाम दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रामचेत बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।
थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।