फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wanted in a 2022 robbery case; three accused have already been sent to jail.

Gorakhpur News: चार साल से भागे पांच हजार का इनामी किन्नर गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Wanted in a 2022 robbery case; three accused have already been sent to jail.
गोरखपुर। बड़हलगंज पुलिस ने वर्ष 2022 के लूटकांड में चार साल से भागे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी मिट्ठू किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगहा थाना क्षेत्र के जीवकर गांव निवासी मिट्ठू किन्नर, हाल पता मुसहर बस्ती, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। वह वर्ष 2022 में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था। उसके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका था और कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई थी। वर्ष 2024 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2022 की रात दोहरीघाट पुल के पास बदमाशों ने टॉर्च दिखाकर बागपत निवासी एक वाहन चालक को रुकवाया था। इसके बाद वाहन में दोनों ओर से घुसकर चालक के साथ मारपीट की और 6,200 रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लूटकर भाग गए थे। मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर चुकी थी। केवल मिट्ठू किन्नर भागा हुआ था। एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस लूटकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed