फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman's body found hanging; police investigating

Gorakhpur News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Oct 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 26 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging; police investigating
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के तुलसीदास नगर स्थित कोडरी हड़ही में रविवार सुबह 45 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। मृतका की पहचान मीरा देवी (45), पत्नी स्वर्गीय बैजनाथ उर्फ टीके प्रसाद के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, मीरा देवी की तीन बेटियां हैं, जिनके नाम निशा (23), मनीषा (24) और खुशी (20) हैं। इनमें से मनीषा की शादी हो चुकी है। बताया गया कि मीरा देवी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed