{"_id":"6a04870597d872f6b50fc24b","slug":"644-quintals-of-mustard-was-found-illegally-stored-during-a-raid-by-the-cm-flying-squad-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, 644 क्विंटल मिले अवैध सरसों के भंडार, लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, 644 क्विंटल मिले अवैध सरसों के भंडार, लगाया जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 13 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार
संयुक्त टीम की जांच के दौरान पाया गया कि फर्म ने मार्केट कमेटी से लाइसेंस तो लिया हुआ था, लेकिन निर्धारित मार्केट फीस जमा नहीं करवाई गई थी।
सीएम फ्लाइंग की छापेमारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कनीना क्षेत्र में अवैध रूप से सरसों के भंडारण के खिलाफ बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुप्तचर विभाग एवं मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को दो स्थानों पर कुल 644 क्विंटल सरसों के अवैध स्टॉक मिले। टीम की ओर से मार्केट फीस जुर्माने के रूप में फर्म संचालकों पर कुल 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
संयुक्त टीम की जांच के दौरान पाया गया कि फर्म ने मार्केट कमेटी से लाइसेंस तो लिया हुआ था, लेकिन निर्धारित मार्केट फीस जमा नहीं करवाई गई थी। सबसे पहले टीम गांव सुंदरह में मास्टर अमित की केआर बाला जी फर्म द्वारा किए गए अवैध भंडार की खबर पर उसके गोदाम पर पहुंची। यहां मार्केट कमेटी से लाइसेंस लिया हुआ था लेकिन मार्केट फीस नहीं भरी हुई थी। स्टॉक की जांच करने पर 382 क्विंटल सरसों बिना मार्केट फीस के पाई गई।
इस पर टीम ने 35 हजार 640 रुपये का जुर्माना लगाया, जिसका भुगतान फर्म संचालक ने मौके पर ही कर दिया। इसके बाद संयुक्त टीम गांव कलवाड़ी पहुंची, जहां एससी चौपाल में अनिल कुमार की ओर से किए गए सरसों के भंडारण की जांच की गई। जांच में 262 क्विंटल सरसों बिना मार्केट फीस के मिली। इस पर टीम ने 34 हजार 562 रुपये का जुर्माना लगाया, जिसे संबंधित व्यक्ति ने मौके पर ही जमा करवा दिया।
कार्रवाई के दौरान बिना मार्केट फीस जमा किए बड़ी मात्रा में सरसों का स्टॉक मिलने पर संबंधित फर्म संचालकों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया। अनाज के अवैध भंडारण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर निरीक्षक सतेंद्र के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उडनदस्ता टीम रेवाडी, गुप्तचर विभाग नारनौल, कुलदीप मंडी सुपरवाइजर मार्केट कमेटी कनीना की टीम सबसे पहले उप मंडल के गांव सुंदरह में पहुंची, जहां मास्टर अमित की फर्म केआर बालाजी के गोदाम की जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध भंडारण और मार्केट फीस चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
Trending Videos