{"_id":"69da558ba3aca1ec400aa9cb","slug":"accused-arrested-with-one-kg-heroin-in-ambala-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नशे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर दिल्ली से अंबाला ला रहा था एक किलो हेरोइन; सीआईए-2 की टीम ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नशे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर दिल्ली से अंबाला ला रहा था एक किलो हेरोइन; सीआईए-2 की टीम ने किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के अंबाला में नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है। यहां एक तस्कर से एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी दिल्ली से अंबाला के लिए नशे की ये खेप ला रहा था।
नशे की खेप के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अंबाला में कविता विहार के पास से सीआईए-2 की टीम ने एक किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर को काबू किया है। आरोपी की पहचान डेहा कॉलोनी निवासी आरीमन के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात करोड़ रुपये बताई जा रही है। शनिवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी आरीमन शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और लड़ाई-झगड़े के दो मामले दर्ज हैं।
दिल्ली से लाकर अंबाला में सप्लाई करता था नशा
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी आरीमन दिल्ली में नाइजीरियन से नशा खरीदकर लाता था व अंबाला में सप्लाई करता था। डीएसपी क्राइम विरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी पर पुलिस की लंबे समय से नजर थी। सीआईए-2 के प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार की टीम ने महेश नगर थाने के अंतर्गत कविता विहार में दबिश देकर अपनी गाड़ी में किसी का इंतजार कर रहे आरेापी को पकड़ा था।
रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अन्य नशा तस्करों तक पहुंचा जाएगा। नशे की यह बड़ी खेप किससे लाई गई थी और इसे आगे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। इसकी जांच की जा रही है।
Trending Videos