{"_id":"69da73cf6b69cf329c094add","slug":"case-filed-against-mla-kuldeep-vats-and-seven-others-in-assault-case-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: भाजपा नेता से मारपीट मामला, बादली विधायक कुलदीप वत्स सहित अन्य पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: भाजपा नेता से मारपीट मामला, बादली विधायक कुलदीप वत्स सहित अन्य पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार
शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बादली विधायक कुलदीप वत्स, उनके भाई ईश्वर वत्स, भतीजे साहिल और विशाल, पेलपा निवासी ढीलू, भापड़ोदा निवासी सतीश, सुरहेती निवासी दीपक वत्स सहित 15-20 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विधायक कुलदीप वत्स
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
झज्जर शहर के सेक्टर-9 में बीते 5 अप्रैल को आयोजित परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता संत सुरेहती से हुई मारपीट के मामले में शहर थाना पुलिस ने बादली विधायक कुलदीप वत्स, उनके भाई ईश्वर वत्स, दो भतीजे सहित 7 को नामजद कर 15 से 20 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मामले में बादली विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि राजनीतिक षड़यंत्र के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। गांव सुरहेती निवासी संत सिंह ने पुलिस ने शिकायत दी है कि वह ब्राह्मण महासभा झज्जर के महासचिव हैं। महासभा की तरफ से पांच अप्रैल को सेक्टर-9 झज्जर में भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम चल रहा था। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने शिलान्यास किया। बादली विधायक कुलदीप वत्स व पूर्व विधायक नरेश प्रधान का संबोधन हो चुका था। पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा संबोधित कर रहे थे। उस समय बादली विधायक कुलदीप मंच पर मौजूद थे।
Trending Videos

इसी बीच बादली विधायक कुलदीप के भांजे ढीलू गांव पेलपा और सतीश भापड़ौदा मंच पर आ गए और मुझे कहा कि हमारे मामा कुलदीप वत्स के रास्ते में रोडा बनता है। आज हम तेरे को जान से मार देंगे। यह कहकर उन्होंने अपने साथ आए कई युवकों के साथ जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों मे ईश्वर वत्स गांव सुरहेती, उनके दोनों पुत्र साहिल वत्स और विशाल वत्स, दीपक वत्स के अलावा 15 से 20 और अन्य लड़के शामिल थे।
आरोप लगाया कि मंच पर बैठे कुलदीप वत्स ने ललकारा। उन सभी ने मुझे स्टेज से नीचे गिराकर हथियारों से मारना शुरू कर दिया। समाज के लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया। जब वह दोबारा मंच पर जाने लगे तो आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और मेरे व मेरे बेटे कमल कांत के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि हमलावरों ने जाते समय कहा कि हमने अपने विधायक कुलदीप वत्स के अपमान का बदला ले लिया है। आज तो बाप-बेटा बच गए लेकिन आगे से हम दोनों को जान से मार देंगे।