सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sahil murder case in Jhajjar Haryana Crime

साहिल हत्याकांड में नया खुलासा: डीसीपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, बताई हत्या की वजह

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

साहिल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डीसीपी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर यह खुलासा किया है। 

Sahil murder case in Jhajjar Haryana Crime
साहिल हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

डीघल निवासी साहिल हत्याकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नया खुलासा हुआ है। डीसीपी धारणा यादव ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कुछ दिन पहले साहिल ने योगेश उर्फ योगी की एक मारपीट की वीडियो गांव में वायरल की थी, जिसके बाद आपसी रंजिश के चलते योगेश उर्फ योगी ने इसका बदला लेने के लिए साहिल की हत्या कर दी।

Trending Videos


बीते आठ अप्रैल को डीघल गांव में तीन युवकों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में आकर डीघल निवासी साहिल की हत्या कर दी। इसके बाद रोहतक पीजीआई में साहिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया था। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर वारदात में शामिल तीनों युवकों की पहचान भी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसको कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में शामिल गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नई दिल्ली के सराय काले खां निवासी शिवम के रूप में हुई है। आरोपी शिवम मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है। शिवम पर पहले भी केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी शिवम को नोएडा सेक्टर-37 से काबू किया है। आरोपी शिवम ने बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई छोड़ दी थी और कुछ समय एक निजी कंपनी में कार्य करने के बाद वह भी छोड़ चुका था। पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। अभी गांव डीघल निवासी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनको पुलिस की टीमों की तरफ से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

गाड़ी व कपड़े देखकर की दोस्ती
शिवम कुछ दिन पहले गांव डीघल निवासी योगेश उर्फ जोगी उर्फ योगी और संदीप उर्फ लीला के संपर्क में आया था। शिवम गरीब परिवार का एक बेरोजगार युवक है। योगेश और संदीप की गाड़ी व कपड़े देखकर शिवम आकर्षित हो गया। इसके बाद शिवम ने इन दोनों से दोस्ती कर ली। शिवम इस दौरान इन दोनों के साथ रहने लगा। इसके बाद इन तीनों ने मिलकर साहिल की हत्या किए जानी की रणनीति बनाई और आठ अप्रैल को साहिल की हत्या कर दी। 

सभी के खिलाफ एक से ज्यादा केस दर्ज
वारदात को अंजाम देने वाले तीन ओरापियों व मृतक साहिल के खिलाफ अलग-अलग मामलों में एक से ज्यादा केस दर्ज हैं। साहिल के खिलाफ अवैध हथियार व लड़ाई-झगड़े के केस दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपियों पर भी अलग-अलग मामलों में केल दर्ज हैं।

झज्जर पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल एक आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया गया है, जिसको चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। -धारणा यादव, डीसीपी, झज्जर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed