सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 lakh duped in the name of sending to America

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 11 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
11 lakh duped in the name of sending to America
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। अमेरिका भेजने के राम बाड़ी कौड़ी निवासी धर्मपाल से 11 लाख की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एक एजेंट ने उनके बेटे को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 11 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने बेटे को डंकी रूट के जरिए दुबई के जंगलों में छोड़ दिया जहां उसे स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायतकर्ता धर्मपाल ने आरोप लगाया कि मिलाप नगर निवासी संदीप ने उनके बेटे को कानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का वादा किया था। इसके बदले किस्तों में भारी रकम वसूली। विश्वास जीतने के लिए फर्जी वीजा और दस्तावेज भी दिखाए। बेटे को अमेरिका भेजने के बजाय दुबई भेज दिया। वहां उसे अवैध तरीके से सीमा पार कराने की कोशिश की गई जिसके कारण उसे दुबई पुलिस ने पकड़ लिया। जब धर्मपाल ने आरोपी पर दबाव बनाया तो उसने बेटे की रिहाई के नाम पर 2 लाख रुपये और ऐंठ लिए। घर वापसी के कुछ समय बाद आरोपी ने फिर से मस्कट और अमेरिका भेजने का झांसा देकर अलग-अलग बार में 11 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed