{"_id":"69d424e16b9c0a341d030abe","slug":"983-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-job-placement-ambala-news-c-36-1-amb1002-161088-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नौकरी लगाने के नाम पर 9.83 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नौकरी लगाने के नाम पर 9.83 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। सरकारी नौकरी लगवाने और बिजली बिल कम कराने के नाम पर 9.83 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लवली सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। मामले के करीब एक साल बाद आरोपी को पकड़ा गया है।
बराड़ा थाना प्रभारी सुरिन्द्र सिंह ने बताया कि 22 मई 2025 को अंबाला के गांव खुड्डा कलां निवासी सलिंदर कुमार ने एसपी को शिकायत दी थी कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है और बराड़ा अनाज मंडी में उसका कार्यालय है।
इस दौरान उसके कार्यालय में अंबाला शहर के शिव कॉलोनी निवासी लवली सिंगला आने लगा। उसके साथ पंचकूला निवासी प्रदीप और अंबाला शहर निवासी अभिषेक भी आता था। उनकी बात सुनकर और सरकार की नेम प्लेट लगी गाड़ी देखकर वह प्रभावित हो गया। पीड़ित ने बताया कि तीनों लोग अपने दो साथियों के साथ उसके कार्यालय में आए और कहा कि बिजली बोर्ड पंचकूला में एमडी के साथ उनकी अच्छी बातचीत है। वह उनके चार लड़कों को बिजली बोर्ड में सरकारी नौकरी लगवा सकते हैं।
सलिंदर उनकी बातों में आ गए और अपने भतीजे भूपिंदर व अतुल के अलावा मामा के लड़के रजत के दस्तावेज नौकरी के लिए दे दिए। इसके एवज में उन्हें चार लाख रुपये नकद दिए और कुछ दिन बाद 2 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किए।आरोपियों ने कहा कि यदि किसी का बिजली बिल ज्यादा हो गया है तो वह सेटलमेंट करवा सकते हैं। उनकी बातों में आकर सलिंदर ने अपने साथी सुरेन्द्र के 90 हजार, सतबीर के 50 हजार, सूर्य प्रताप के 70 हजार, प्रवेश गुप्ता के 67 हजार, विजय पाल के 55 हजार और पालाराम के 48 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। सभी का बिल ज्यादा था और इन रुपयों में बिजली बिल सेटलमेंट की बात कही गई थी। सभी का रुपया 3.83 लाख सलिंदर की पत्नी बेबी रानी के खाते से ट्रांसफर हुआ था। बदले में आारोपियों ने उन्हें एनओसी और रसीदें दी। बिजली कर्मचारी उनके घर आए तो बताया कि यह रसीदें नकली हैं। आरोपियों के कार्यालय में जाकर छानबीन की तो पता चला कि वह वहां नौकरी नहीं करते।
Trending Videos