सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A suspicious box was found in Ambala

Ambala: घास मंडी पेट्रोल पंप पर संदिग्ध बॉक्स मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच; निकला ये

माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बॉक्स संदिग्ध लगने पर पंप मालिक ने तुरंत अंबाला सिटी थाना पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह और कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

A suspicious box was found in Ambala
संदिग्ध बॉक्स निकला कूड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शहर के घास मंडी स्थित खोसला फिलिंग स्टेशन पर वीरवार शाम अफरा-तफरी मच गई। एक कार सवार व्यक्ति वहां एक संदिग्ध बॉक्स छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। हालांकि, करीब डेढ़ घंटे की गहन जांच के बाद बॉक्स से नारियल और शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
Trending Videos


रेलवे ड्यूटी लिखा मिला
फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी ईश्वर के अनुसार, शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच एक कार डीजल डलवाने पहुंची, जिस पर रेलवे ड्यूटी लिखा हुआ था। डीजल डलवाने के बाद जब कर्मचारी ने भुगतान के बारे में पूछा, तो चालक ने नकद या ऑनलाइन भुगतान न होने की बात कही। कर्मचारी को अपनी बातों में उलझाकर चालक ने पंप पर एक अच्छी तरह से पैक किया हुआ बॉक्स रख दिया और अचानक कार स्टार्ट कर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और डॉग स्क्वॉयड की कार्रवाई
बॉक्स संदिग्ध लगने पर पंप मालिक ने तुरंत अंबाला सिटी थाना पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज जरनैल सिंह और कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। डॉ. प्रमिला के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को घेर लिया गया और करीब 90 मिनट तक बारीकी से जांच की गई।

शराब के खाली पव्वे मिले
बम निरोधक दस्ते की इंचार्ज डॉ. प्रमिला ने बताया कि बॉक्स को इस तरह पैक किया गया था जैसे उसमें कोई  कीमती सामान हो। बॉक्स खोलने पर उसमें से एक नारियल, नारियल के चार टुकड़े और देशी शराब के चार खाली पव्वे बरामद हुए।

कार को पगड़ीधारी व्यक्ति चला रहा था
फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी ईश्वर के अनुसार कार को एक पगड़ीधारी व्यक्ति चला रहा था, जिसके साथ एक युवक और पीछे की सीट पर लैपटॉप चलाती हुई एक युवती सवार थी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवारों की तलाश कर रही है ताकि भुगतान न करने और दहशत फैलाने के कारणों का पता लगाया जा सके।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed