सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A vendor at the railway station overcharged Rs 10 and was fined Rs 5,000.

Ambala News: स्टेशन पर वेंडर ने 10 रुपये ज्यादा वसूले, पांच हजार रुपये का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A vendor at the railway station overcharged Rs 10 and was fined Rs 5,000.
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से खाने-पीने की चीजों पर एमआरपी से अधिक पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर मिली एक शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच की तो स्टाॅल संचालक की चोरी पकड़ी गई।
Trending Videos

मामला 21 मार्च का है, जब ऋतिक दहिया नामक एक यात्री ने ट्विटर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 पर स्थित मेसर्स श्री श्याम जी फूड सर्विसेज (स्टाल नंबर 12) के वेंडर द्वारा ओवरचार्जिंग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि उसने क्या खरीदा और उससे कितने अतिरिक्त पैसे लिए गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने 10 रुपये अतिरिक्त वसूलने पर संबंधित एजेंसी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की पुष्टि के लिए उप-स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) ने नई दिल्ली जा रहे एक यात्री राजन कुमार को अनुरोध कर डमी ग्राहक के रूप में उक्त स्टाॅल पर भेजा। वहां वेंडर धीरेंद्र कुमार ने यात्री को कोका-कोला की एक बोतल दी और उसके 50 रुपये वसूले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed