{"_id":"69f56af6a6fd81f2380f55b1","slug":"accident-in-ambala-schoolchildren-auto-rickshaw-overturns-while-trying-to-avoid-activa-six-students-injured-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में हादसा: एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटा स्कूली बच्चों का ऑटो, छह छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में हादसा: एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटा स्कूली बच्चों का ऑटो, छह छात्र घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 02 May 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार
हादसे में घायल हुए सभी बच्चे अंबाला कैंट के मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। घायलों की पहचान चौथी से आठवीं कक्षा के छात्रों के रूप में हुई है, जिनमें विहान, सुरभि, आकाश, चाहत, साहिल और पायल शामिल है।
हादसे में घायल बच्चे
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अंबाला सैन्य क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।
बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार 6 स्कूली बच्चे चोटिल हुए हैं, जिन्हें तुरंत कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा सुबह करीब 7:30 बजे उस समय हुआ जब ऑटो चालक अनिल डिफेंस कॉलोनी से बच्चों को बिठाकर स्कूल जा रहा था। जैसे ही ऑटो सैन्य क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास पहुंचा तो अचानक सामने से एक महिला एक्टिवा लेकर आ गई। चालक ने बताया कि महिला को बचाने के प्रयास में उसने ऑटो को अचानक मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया।
Trending Videos