सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amandeep murder case: Accused's hands and feet were swollen after his death, he had bought a large bag to hide the body.

अमनदीप हत्याकांड : तड़पकर हुई मौत तो फूले थे आरोपी के हाथ-पैर, लाश छिपाने को खरीदा था बड़ा बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Amandeep murder case: Accused's hands and feet were swollen after his death, he had bought a large bag to hide the body.
विज्ञापन
बराड़ा। क्षेत्र के बहुचर्चित अमनदीप कौर हत्याकांड में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी संदीप कुमार ने कई खुलासे किए। चार दिन के रिमांड में आरोपी ने कबूला कि जहर के असर से जब युवती की मौत हुई तो उसके हाथ-पांव फूल गए थे। शव को ठिकाने लगाने के लिए हत्या स्थल के पास से ही एक बड़ा बैग और कपड़ा खरीदा था। अकेले ही शव को कपड़े में लपेटकर बैग में पैक किया और एक शराबी रेहड़ी चालक को 100 रुपये का किराया देकर कमरे से नीचे उतरवाया। रविवार को बराड़ा थाना पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि आरोपी संदीप ने अमनदीप को अपने किराये के कमरे में बुलाकर मौत के घाट उतारा था। बैग में डालकर उसे पौंटा साहिब में ले जाकर जला दिया था।



पौंटा साहिब से बरामद हुई कार, रेहड़ी चालक को मिली क्लीनचीट

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की कार हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब से बरामद कर लिया है। बराड़ा थाना प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार ने यह पुरानी कार खरीदी थी, जिस डीलर से कार खरीदी गई उससे भी पूछताछ की गई थी। रेहड़ी चालक से सख्ती से पूछताछ की गई, लेकिन वारदात में उसकी कहीं भी संलिप्तता नहीं पाई गई। वह नशा करता है औैर रेहड़ी पर बैग रखवाते समय भी वह नशे में था। इस बारे में आरोपी व रेहड़ी चालक दोनों के बयान मेल खा गए थे। रेहड़ी चालक के कोर्ट में बयान करवाए गए हैैं। उधर, सोमवार यानी आज युवती अमनदीप कौर की अंतिम अरदास के उनके घर बराड़ा गांव में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव जलाने के लिए यमुनानगर से खरीदा पेट्रोल
पुलिस के अनुसार आरोपी बराड़ा से कार लेकर यमुनानगर की तरफ निकला। रास्ते में उसने लाश को जलाने का प्लान बनाया और यमुनानगर के एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त पेट्रोल पंप पर भी पूछताछ की। इसके बाद वह शव को लेकर यमुनानगर जिले के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब में पहुंचा वहां जंगल में उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल पाया। युवती को जो जहर दिया था, उसकी जांच फारेंसिक द्वारा की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन सा जहर था और युवती को कितनी मात्रा दी गई थी। पुलिस जांच में फिलहाल संदीप कुमार के अलावा किसी अन्य की संलिप्तता नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed