सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bharat Gaurav tourist train will run from 19

Ambala News: 19 से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav tourist train will run from 19
दमोह से कटरा और अमृतसर के बीच चलने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन।
विज्ञापन
अंबाला। गर्मियों की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान होगी। उत्तर रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे के प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है।

यह विशेष पर्यटक ट्रेन 19 मई को मध्य प्रदेश के दमोह स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और श्रद्धालुओं को अमृतसर (स्वर्ण मंदिर) और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के दर्शन कराएगी। रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार, 15 अत्याधुनिक एलएचबी कोच वाली यह ट्रेन अंबाला, सहारनपुर और लुधियाना होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर और कटरा में होगा ठहराव : यह स्पेशल ट्रेन 19 मई को सुबह 8 बजे दमोह से रवाना होगी। ग्वालियर और पलवल के रास्ते होते हुए यह ट्रेन 20 मई की सुबह 4:40 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद इसे आगे रवाना किया जाएगा। अमृतसर में ट्रेन 20 मई को सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। यहां श्रद्धालुओं के लिए पहला ठहराव दिया गया है। ट्रेन अगले दिन यानी 21 मई की रात 11:20 बजे तक अमृतसर में ही रुकेगी। इससे यात्रियों को दर्शन और घूमने का पूरा समय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed