सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rashtriya Parshuram Sena honored Brahmin councilors

Ambala News: राष्ट्रीय परशुराम सेना ने ब्राह्मण पार्षदों का किया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Parshuram Sena honored Brahmin councilors
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में विजयी हुए ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विजयी पार्षदों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को भगवान परशुराम का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

जंगशेर शर्मा ने कहा कि समाज के प्रतिनिधियों का जनसेवा के क्षेत्र में आगे आना गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम सेना सदैव समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक भारद्वाज, कपिल शर्मा, सुशील शर्मा, संगठन के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed