सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amritsar-Mumbai Express train to get additional coach

Ambala News: अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में लगेगा अतिरिक्त काेच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Amritsar-Mumbai Express train to get additional coach
अमृतसर से मुंबई के बीच संचालित ट्रेन नंबर 11058।
विज्ञापन
अंबाला। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को रेलवे ने राहत प्रदान करने का फैसला किया है।

रेलवे प्रशासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 11057/11058 में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी इकोनॉमी कोच लगाया जा रहा है, इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ जाएगी। उधर, इस संबंध में अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह का कहना है कि मुंबई की तरफ संचालित ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन नंबर 11057 व 58 मे अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed