सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Polygross turf is being ignored

Ambala News: पालीग्रॉस टर्फ की हो रही अनदेखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Polygross turf is being ignored
विज्ञापन
अंबाला। फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय मैदान में बिछी पालीग्रॉस टर्फ विभाग की अनदेखी का शिकार हो रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से अभी तक खेल विभाग को यह मैदान हैंडओवर नहीं किया गया है। ऐसे में पालीग्रॉस मैदान की समय-समय पर होने वाली सर्विस यानी रखरखाव नहीं हो रहा है।

इस पालीग्रॉस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर डलने वाली स्टाइरीन ब्यूटाडीन रबर भी मैदान में बिना किसी सेफ्टी के सीढि़यों के नीचे ही रखी हुई है। यह रबर मैदान के पास कट्टे फटने के कारण इधर-उधर बिखड़ी पड़ी है तो कुछ गायब हो चुकी है। जबकि यह रबर लाखों रुपये की लागत से पालीग्रॉस बिछाने के दौरान ही खरीदी गई थी। इस रबर को सुरक्षित कमरे या स्टोर में रखा जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बेहद अहम होती है यह रबर : स्टेडियम के फुटबॉल मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करने के लिए इसमें विशेष पालीग्रॉस टर्फ यानी कृत्रिम घास बिछाई गई है। इस मैदान को खेल के अनुकूल बनाए रखने के लिए समय-समय पर इसमें स्टाइरीन ब्यूटाडीन रबर डाली जाती है। यह रबर मैदान के उछाल को नियंत्रित करती है और दौड़ते समय खिलाड़ियों के पैरों और घुटनों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ने देती। इससे खिलाड़ियों को गंभीर चोटें लगने का खतरा बेहद कम हो जाता है। ऐसे में रबर को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है और समय रहते इसकी सर्विस यानी कंपनी के विशेषज्ञों की टीम द्वारा इसका रखरखाव किया जाना है। धूप व पानी लगने के कारण रबर की गुणवत्ता भी कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed