{"_id":"6a816ed1af0e3b11ce0c174c","slug":"ambala-city-submerged-due-to-heavy-rains-sectors-including-old-civil-hospital-road-filled-with-water-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ अंबाला सिटी: ओल्ड सिविल अस्पताल रोड समेत सेक्टरों में भरा पानी, दावों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ अंबाला सिटी: ओल्ड सिविल अस्पताल रोड समेत सेक्टरों में भरा पानी, दावों की खुली पोल
Sun, 16 Aug 2026 01:33 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 16 Aug 2026 01:33 PM IST
सार
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा मानसून से पूर्व नालों की सफाई के किए गए दावे पूरी तरह कागजी साबित हुए हैं। नालों के ओवरफ्लो होने से स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन
अंबाला में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला सिटी में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। चंद घंटों की तेज बारिश के चलते शहर के अधिकांश निचले इलाके और मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। सड़कों पर बने दरिया जैसे मंजर के कारण लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
#WATCH | Ambala, Haryana | Waterlogging witnessed at several locations in the city following heavy rain overnight. pic.twitter.com/jXOfIqTndX
— ANI (@ANI) August 16, 2026
विज्ञापन
बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में ओल्ड सिविल अस्पताल रोड, नदी मोहल्ला और शिव मंदिर रोड शामिल रहे, जहां घुटनों तक पानी भर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। कई वाहन जलभराव के बीच फंसकर बंद हो गए। सामान्य कॉलोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश माने जाने वाले सेक्टर भी पानी में डूब गए। सेक्टरों की अंदरूनी सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा होने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा मानसून से पूर्व नालों की सफाई के किए गए दावे पूरी तरह कागजी साबित हुए हैं। नालों के ओवरफ्लो होने से स्थिति और बिगड़ गई। रविवार सुबह तक प्रशासन द्वारा पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए, लेकिन धीमी निकासी के चलते लोगों में भारी रोष देखा गया।