{"_id":"6a43a496ac825fb95e0f61eb","slug":"ambala-race-to-rescue-the-child-who-fell-into-a-borewell-continues-poor-visibility-and-rain-poses-a-challenge-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की जंग जारी, पानी का रिसाव व रुक-रुककर हो रही बारिश बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की जंग जारी, पानी का रिसाव व रुक-रुककर हो रही बारिश बनी मुसीबत
Tue, 30 Jun 2026 04:45 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 30 Jun 2026 04:45 PM IST
सार
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि यदि तकनीकी रूप से रस्सी के जरिए बच्चे को निकालने में सफलता नहीं मिलती है, तो प्रशासन ने बैकअप प्लान भी तैयार कर लिया है। इसके लिए एक बड़ी बोरवेल मशीन मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने में जुटी रेस्क्यू टीम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
अंबाला जिले के धन्योड़ा गांव के खेत में खुले पड़े बोरवेल में लगभग 220 फीट की गहराई पर फंसे बच्चे निर्भय के रेस्क्यू ऑपरेशन में इस समय सबसे बड़ी बाधा बोरवेल के भीतर हो रहा पानी का रिसाव है रुक-रुककर हो रही बारिश बन गई है। लगभग 220 फीट की गहराई पर पानी रिसने की वजह से अंदर की विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे रेस्क्यू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बच्चे से अभी तक नहीं हो पाया कम्युनिकेशन
कैमरे के जरिए बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी तक बच्चे के साथ कम्युनिकेशन स्थापित नहीं हो पाया है। कैमरे में बच्चे का एक हाथ दिखाई दे रहा है। वर्तमान में रणनीति यह बनाई गई है कि किसी तरह बच्चे के उस हाथ पर रस्सी को सुरक्षित रूप से बांधा जाए और फिर उसे ऊपर की तरफ खींचा जाए। रेस्क्यू टीम इस समय इसी तकनीक पर काम कर रही है।
विज्ञापन
यमुना ब्रिज से मंगवाई जा रही है हैवी बोरवेल मशीन
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि यदि तकनीकी रूप से रस्सी के जरिए बच्चे को निकालने में सफलता नहीं मिलती है, तो प्रशासन ने बैकअप प्लान भी तैयार कर लिया है। इसके लिए एक बड़ी बोरवेल मशीन मंगवाई जा रही है। यह मशीन फिलहाल कुछ दूरी पर यमुना ब्रिज के पास किसी काम में लगी हुई थी, जहां अब उसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मशीन को यहां लाकर समानांतर खुदाई का काम भी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन