सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Audacity: Third theft in showroom near police station

दुस्साहस : पुलिस चौकी के पास शोरूम में तीसरी बार चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Audacity: Third theft in showroom near police station
बराड़ा में चोरी के बाद शोरूम का मुआयना करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य बाजार स्थित सहगल फुटवियर में चोरों ने एक महीने के भीतर तीसरी बार सेंधमारी कर दी। हैरानी की बात यह है कि यह शोरूम पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। शोरूम संचालक राजीव कुमार सहगल ने बताया कि शनिवार की रात 12 बजे के करीब चोर पड़ोसी के मकान की ओर जाने वाले रास्ते से खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और गल्ले से 15 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राजीव ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले महीने भी 10 दिन के अंतराल में दो बार चोरी हुई थी।
Trending Videos

हर बार शिकायत देने और साक्ष्य सौंपने के बावजूद पुलिस खाली हाथ है। स्थानीय व्यापारियों में पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों को लेकर भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के पास ही दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो अन्य इलाकों का क्या हाल होगा। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन चोर अब भी पकड़ से बाहर है। बराड़ा चौकी प्रभारी हाकम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान के कैमरे बंद थे, इसलिए अंदर की वारदात कैमरे में कैद नहीं हुई। जो फुटेज दी गई है वह पड़ोसी के कैमरे की है। उसी फुटेज के आधार और विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

बराड़ा में चोरी के बाद शोरूम का मुआयना करती पुलिस। संवाद

बराड़ा में चोरी के बाद शोरूम का मुआयना करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed