{"_id":"69f6620663a8d621440e7e4d","slug":"automobile-carrying-school-children-overturns-6-students-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1017-162604-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 6 छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 6 छात्र घायल
विज्ञापन
अंबाला कैंट में उपचाराधीन ऑटो पलटने पर घायल हुए स्कूली छात्र व पास खड़े परिजन: सोशल मीडिया
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
- एक्टिवा को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, घायलों को कैंट के नागरिक अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस के पास शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार 6 बच्चे चोटिल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए तुरंत कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे उस समय हुआ जब ऑटो चालक अनिल डिफेंस कॉलोनी से बच्चों को बिठाकर स्कूल जा रहा था।
जैसे ही ऑटो सैन्य क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास पहुंचा तो अचानक सामने से एक महिला एक्टिवा लेकर आ गई। चालक ने बताया कि महिला को बचाने के प्रयास में उसने ऑटो को अचानक मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया।
-- -
मिक्की मॉडल स्कूल के छात्र हैं घायल
हादसे का घायल हुए सभी बच्चे अंबाला कैंट के मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। घायलों की पहचान चौथी से आठवीं कक्षा के छात्रों के रूप में हुई है, जिनमें विहान,सुरभि,आकाश,चाहत,साहिल, पायल शामिल है। राहगीरों की मदद से बच्चों को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन व स्कूल ले शिक्षक भी अस्पताल पहुंच गए।
Trending Videos

अंबाला कैंट में उपचाराधीन ऑटो पलटने पर घायल हुए स्कूली छात्र व पास खड़े परिजन: सोशल मीडिया- फोटो : संवाद