{"_id":"69f5096283ebb4ed520769b8","slug":"bjp-expels-eight-leaders-from-party-for-rebellion-expels-them-for-six-years-ambala-news-c-36-1-amb1002-162537-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बगावत पर भाजपा ने आठ नेता पार्टी से किए बाहर, छह साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बगावत पर भाजपा ने आठ नेता पार्टी से किए बाहर, छह साल के लिए निष्कासित
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अंबाला के 8 नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने यह आदेश जारी किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अनुशासन सर्वोपरि है और पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ना गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
इन नेताओं पर गिरी गाज
निष्कासित किए गए प्रमुख नामों में वार्ड संख्या 19 से संजय लाकड़ा (पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा) और वार्ड 3 से अमन शर्मा (मंडल प्रमुख) शामिल हैं। इनके अलावा वार्ड 3 से साहिल शर्मा, वार्ड 5 से रविंदर गुप्ता, वार्ड 15 से कृष्ण कुमार लठवाल और वार्ड 18 से प्रेम भाटिया, दलजीत भाटिया व असीम अग्रवाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसकी प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) को भी भेज दी गई है।
Trending Videos