सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Breaking the locks of a house under construction and stealing electrical wires

Ambala News: निर्माणाधीन मकान के ताले तोड़कर बिजली के तार चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Breaking the locks of a house under construction and stealing electrical wires
विज्ञापन
अंबाला। चन्द्रपुरी कॉलोनी में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए वहां से बिजली की फिटिंग व तार चोरी कर लिया। रेल विहार निवासी संगीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका एक नया मकान चंद्रपुरी कॉलोनी में सागर ट्रेवल्स के नजदीक बन रहा है। 30 अप्रैल को जब वह अपने निर्माणाधीन मकान पर गईं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि पूरे मकान में की गई बिजली की फिटिंग की तार चोरी मिला।
Trending Videos



डांस स्टूडियो के ताले तोड़कर नकदी व बैटरी ले उड़े चोर

अंबाला। डीआरएम ऑफिस के पास स्थित एक डांस स्टूडियो में चोरों ने पिछला दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान से नकदी व इन्वर्टर की बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने चंद्रपुरी निवासी विक्रम चौहान की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। चोर कार्यालय से 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




45 ग्राम हेरोइन मामले में चौथे आरोपी को भेजा जेल

अंबाला। 45 ग्राम हेरोइन बरामद होने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने चौथे आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान राणा पार्क निवासी विक्की के रूप में हुई है। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में सीआईए-1 की टीम पहले ही तीन आरोपियों को काबू कर चुकी है। टीम ने 30 अप्रैल को यह हेरोइन बरामद की थी।


बाइक चोरी के मामले में आरोपी को भेजा जेल
नारायणगढ़। डेहरी बड़ोग गांव से चोरी हुई बाइक मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। जिसकी पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में डेहरी बड़ोगा गांव निवासी कमलजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 24 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed