{"_id":"6a52ae695631e76c3e0cae2a","slug":"brother-in-law-living-in-americas-facebook-id-hacked-and-cheated-of-rs-243-lakh-ambala-news-c-36-1-sknl1017-166114-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमेरिका में रह रहे जीजा की फेसबुक आईडी हैक कर 2.43 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमेरिका में रह रहे जीजा की फेसबुक आईडी हैक कर 2.43 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- साइबर ठग ने जब पिटाई का वीडियो भेजकर और पैसे मांगे तो हुआ शक, बहन से फोन कर पता चला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अमेरिका में रहने वाले जीजा की फेसबुक आईडी हैक कर साइबर ठग ने नारायणगढ़ निवासी साले रवि कुमार से 2.43 लाख रुपये की ठगी कर ली। पहले साइबर ठग ने व्हाट्सएप पर चैट पर झांसे में लिया और फिर खाते से लाखों रुपये डालने की बात कहकर पैसे अपने खाते में डलवा लिए। नोडल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पंचकूला से प्राप्त जीरो प्राथमिकी के आधार पर अंबाला साइबर क्राइम पुलिस ने मुख्य प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
-- --
फेसबुक पर संपर्क कर व्हाट्सएप नंबर मांगा
नारायणगढ़ के खानपुर राजपुतान गांव निवासी रवि कुमार (37) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। बहन प्रवीण कुमारी और जीजा दीपक सैनी करीब 7 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। 8 जुलाई को रवि के पास उसके जीजा दीपक सैनी की फेसबुक आईडी से एक मैसेज आया। हालचाल पूछने के बाद साइबर ठग ने जीजा बनकर उससे व्हाट्सएप का नंबर मांगा। बाद में 7-8 लाख रुपये भेजने की बात बोलकर झांसे में लिया और कहा कि वह जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकता है। ठग ने व्हाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेजकर पहले 8.72 लाख रुपये व कुछ देर बाद करीब 32 लाख रुपये भेजने का दावा किया।
-- -- -
झूठी कहानी सुनाकर मांगे पैसे
पीड़ित रवि ने बताया कि साइबर ठग ने एक अन्य मोबाइल नंबर भेजकर कहा कि यह एजेंसी वालों का नंबर है, इनसे बात कर लो। जब उस नंबर पर व्हाट्सएप कॉल की तो सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे जीजा दीपक हमारे कार्यालय में डॉक्यूमेंट रिन्यू कराने आए थे, जहां उन्होंने तोड़फोड़ व स्टाफ के साथ मारपीट की है। अगर हर्जाना नहीं दिया तो पुलिस केस हो जाएगा। ठग इतना शातिर था कि विश्वास दिलवाने के लिए जीजा बने व्यक्ति से रोते हुए बात भी करवाई। इस तरह से 8 व 9 जुलाई को पैसे साइबर ठग के खाते में डाले। ठग ने जब दोबारा मारपीट का वीडियो भेजकर 3.85 लाख रुपये ओर मांगे तो शक होने पर बहन प्रवीण कुमारी को फोन किया तो इस ठगी का खुलासा हुआ।