फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mud trouble in Fateh Singh Colony

Ambala News: फतेह सिंह कॉलोनी में कीचड़ से आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mud trouble in Fateh Singh Colony
बराड़ा की फतेह सिंह कॉलोनी में सड़क की बद्दतर हालत। संवाद - फोटो : File Photo
तीन दिन से स्कूल नहीं जा सके बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत बराड़ा-दोसडक़ा रोड स्थित सांई मंदिर के समीप फतेह सिंह कॉलोनी के निवासी नरकीय हालात में रहने को मजबूर हैं। सीवरेज कार्य के बाद अधूरी छोड़ी गई सड़क और बारिश के कारण गली में कीचड़ हो गया है। स्थानीय निवासी भूषण कुमार, डॉ. हरदेव सैनी व अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने जीवनभर की जमा-पूंजी लगाकर यहां आशियाना बनाया था लेकिन मूलभूत सुविधाओं के नाम पर उन्हें केवल निराशा हाथ लगी है। कई वर्षों से वे नगरपालिका प्रशासन से सड़क पक्की करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है।
हाल ही में सीवरेज डालने के नाम पर गली की खुदाई की गई, लेकिन काम पूरा करने के बजाय उसे बदतर हालात में छोड़ दिया गया। बारिश ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। गली में जलभराव और फिसलन से कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अभिभावकों ने बताया कि गली की दुर्दशा के कारण पिछले तीन दिनों से उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि नियमित टैक्स देने के बावजूद न तो सड़क बन रही है और न ही इलाके में कभी सफाई कर्मचारी आता है।
विज्ञापन


बारिश से बचाव के लिए सक्रिय हुई पंचायत
वहीं, दूसरी तरफ अधोया मुसलमान गांव में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सरपंच वीना रानी ने तैयारी कर ली है। सरपंच प्रतिनिधि कैलाश कुमार के नेतृत्व में गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी मशीन की मदद से खाटूश्याम जी मंदिर परिसर, पंजाब नेशनल बैंक के आसपास और मुख्य बाजार की नालियों की सफाई करवाई गई। इसके साथ ही, शहीद उधम सिंह चौक से लेकर गांव तक सड़क किनारे जमा गंदगी और झाड़ियों को हटाया गया। सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामीणों को परेशानी से बचाना पंचायत की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed