सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   building collapses at the old vegetable market in Ambala; two people trapped under the debris; SDRF team reach

Ambala: पुरानी सब्जी मंडी में जर्जर इमारत गिरी, मलबे में दबे दो लोग, SDRF की टीम मौके पर पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 16 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

इमारत गिरने से मलबे में दो लोग दब गए जिन्हें बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग और SDRF की टीम लगी हुई है।

building collapses at the old vegetable market in Ambala; two people trapped under the debris; SDRF team reach
अंबाला की सब्जी मंडी में गिरी इमारत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अंबाला सिटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के दो खंभा चौक के पास पुरानी सब्जी मंडी में एक जर्जर इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में इमारत के पास सब्जी बेचने के लिए खड़े रेहड़ी वालों को नुकसान पहुंचा है और मलबे में दो लोग दब गए। 


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य शुरू किया। मदद के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जो बचाव कार्य में जुटी हुई है। बता दें कि ये इमारत अमरनाथ नाम के व्यक्ति की थी और काफी साल पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में लगे हुए हैं और घायल लोगों की मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed