{"_id":"6a4586725e343e4bfc09279b","slug":"canter-truck-runs-over-three-laborers-they-die-on-the-spot-ambala-news-c-36-1-sknl1017-165639-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैंटर ने तीन मजदूरों को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैंटर ने तीन मजदूरों को कुचला, मौके पर मौत
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तेपला गांव के पास केबीएस महिंद्रा वर्कशॉप के नजदीक हुआ हादसा, गलत साइड से आकर मारी टक्कर
- यूपी के ललितपुर जिले के रहने वाले थे तीनों मृतक, सुबह सैर के लिए निकले थे
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। तेपला गांव के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे चल रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवकों के सिर सड़क पर जा लगे और गंभीर चोट आने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ललितपुर के भानौनी गांव निवासी शोभा राम (29), जामलपुर निवासी रोहित कुमार (20) व धमना बार गांव निवासी मनीष (21) के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी चालक कैंटर समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने चश्मदीद ठेकेदार रमन कुमार सैणी की तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दिए बयान में चश्मदीद गवाह व बिल्डिंग ठेकेदार रमन कुमार सैणी ने बताया कि वह केबीएस महिंद्रा वर्कशॉप की बिल्डिंग का निर्माण करवा रहे हैं। उनके पास उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर के रहने वाले तीन युवक लेबर का काम करते थे और वहीं बने क्वार्टरों में रहते थे। तीनों युवक बुधवार सुबह रोजाना की तरह शौच जाने व घूमने के लिए तेपला गांव के रकबा की तरफ गए थे।वह सुबह जल्दी निर्माण कार्य देखने के लिए वर्कशॉप पहुंच गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि शोभा राम, रोहित और मनीष अपनी साइड से होते हुए वापस क्वार्टरों की तरफ लौट रहे थे। तभी साहा की तरफ से एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें कुचल दिया।