सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case of Gurpreet from Garnala Dying from a Gunshot Wound: Energy Minister Vij Directs SP to Take Strict Action

Haryana:गरनाला के गुरप्रीत को गोली लगने से मौत का मामला, ऊर्जा मंत्री विज ने SP को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 02 May 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि रात्रि गौ तस्कर थे जोकि गौ लेकर जा रहे थे और जैसे ही पुलिस को पता लगा तो हमारी पुलिस की दो जिप्सियां पीछे लगी।

Case of Gurpreet from Garnala Dying from a Gunshot Wound: Energy Minister Vij Directs SP to Take Strict Action
कैबिनेट मंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बीती रात टुंडला के निकट गोली लगने से युवक गुरप्रीत सिंह की मौत के मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश एसपी को दिए। 

Trending Videos


विज ने शनिवार सुबह छावनी सिविल अस्पताल में पहुंच मृतक के परिजनों को इस मामले में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही एसपी को फोन मिलाते हुए मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि रात्रि गौ तस्कर थे जोकि गौ लेकर जा रहे थे और जैसे ही पुलिस को पता लगा तो हमारी पुलिस की दो जिप्सियां पीछे लगी। आरोपियों ने गोलियां चलाई जोकि उनके हलके के गांव गरनाला निवासी युवक गुरप्रीत सिंह को लगी। पोस्टमार्टम में यह साफ होगा कि गोली किसकी लगी। उन्होंने इस मामले में एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed