{"_id":"69ced03c7537c7645a0d15f1","slug":"cash-worth-rs-40000-stolen-from-the-cash-box-of-a-sweet-shop-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160838-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मिठाई की दुकान के गल्ले से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मिठाई की दुकान के गल्ले से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्पाटू रोड स्थित अवतार जनता स्वीट्स में बुधवार की रात चोरों ने गल्ले से करीब 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर ने शटर को एक तरफ से उठाकर दुकान में प्रवेश किया था। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने दुकान मालिक जोगीवाड़ा निवासी मनजीत सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पहले भी हुई थी चोरी : दुकान मालिक मनजीत ने बताया कि वह रोजाना की तरह 31 मार्च की रात 10 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। बुधवार सुबह 7 बजे दुकान पर पहुंचे तो लोहे के शटर का एक कोना उठा हुआ था। भीतर जाकर देखा तो सामान बिखरा और गल्ला टूटा था। गल्ले में रखे लगभग 40 हजार रुपये गायब थे। फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात करीब 12:30 बजे एक नकाबपोश युवक दुकान के अंदर घुसा था।
इसी युवक या उसके साथियों ने पहले भी दुकान की रेकी की थी। 28 मार्च को भी सुबह करीब 3:40 बजे दुकान के बाहर रखे चूल्हे की पीतल की पाइप चोरी कर ले गया था, जिसकी सूचना तब पुलिस को नहीं दी गई थी। संवाद
Trending Videos