{"_id":"69f667499cc283ef0507f83a","slug":"children-took-a-pledge-to-save-water-ambala-news-c-36-1-amb1001-162561-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बच्चों ने पानी बचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बच्चों ने पानी बचाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
डाॅ. रोहित दत्त, प्राचार्य जीएमएन कॉलेज।
विज्ञापन
फन विद टायर एक्टिविटी में बच्चों ने सीखा संतुलन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के नर्सरी विंग में शनिवार को फन विद टायर एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल-खेल में शिक्षा के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। नर्सरी के बच्चों ने क्रॉस द टायर और अंडर द टायर जैसी बाधाओं को पार करते हुए अपने शरीर का संतुलन बनाना सीखा। वहीं, सेम कलर बॉल एक्टिविटी के जरिए बच्चों ने रंगों की पहचान और आंख-हाथ के समन्वय का अभ्यास किया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने टायर जंपिंग कर खूब आनंद लिया। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बच्चों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। संवाद
साहा। तनेजा पब्लिक स्कूल में जल पखवाड़े का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय जल शक्ति अभियान से प्रेरित इस कार्यक्रम में कक्षा 5 वीं से 9 वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने जल शपथ लेकर पानी बचाने का संकल्प किया। पखवाड़े के दौरान निबंध, स्लोगन लेखन और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। कक्षा सातवीं के छात्रों ने वर्षा जल संचयन के मॉडल बनाकर जल संरक्षण की तकनीक समझाई। स्कूल प्रबंधन के सदस्यों और प्रधानाचार्या शालू भसीन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। संवाद
आईटीईपी में प्रवेश प्रक्रिया जल्द
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में एनसीईटी 2026 के माध्यम से इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। हरियाणा में इस अभिनव कार्यक्रम को शुरू करने वाला जीएमएन पहला कॉलेज है। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने बताया कि यह कोर्स भविष्य के कुशल शिक्षकों के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाकर एक दक्ष शिक्षक बन सकें। कॉलेज ने छात्रों को अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करने की सलाह दी है। संवाद
Trending Videos