फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation's claims exposed; drainage system fails.

Ambala News: निगम के दावों की खुली पोल, ड्रेनेज सिस्टम फेल

Sat, 11 Jul 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 11 Jul 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Corporation's claims exposed; drainage system fails.
अंबाला सिटी। मानसून की बड़ी बारिश ने ही नगर निगम के दावों की हवा निकाल कर रख दी है। शुक्रवार अल सुबह अंबाला सिटी और अंबाला कैंट में हुई करीब 68 एमएम भारी बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया।
विज्ञापन

स्थिति यह रही कि करोड़ों की लागत से बने रेलवे अंडरपास टपकने लगे, जिससे शहर के कई मुख्य रास्तों और निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया। यहां तक कि कुछ स्कूलों में भी जलभराव हो गया, इसके बीच से बच्चों को गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह तड़के शुरू हुई मूसलाधार बारिश से अंबाला सिटी का नदी मोहल्ला, मशहूर कपड़ा मार्केट, आर्य चौक रोड और जगाधरी गेट पूरी तरह पानी में डूब गए। इन प्रमुख व्यापारिक और आवासीय क्षेत्रों में पानी का स्तर घुटनों तक पहुंच गया। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले नौकरीपेशा लोगों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण सड़कों पर कई वाहन बंद हो गए, जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। लोग अपनी गाड़ियां और मोटरसाइकिलें पानी के बीच धक्का मारते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने सबसे ज्यादा पोल रेलवे अंडरपास की खोली। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से रेलवे रोड स्थित अंडरपास में हल्का जलभराव हो गया। इसके साथ ही अंडरपास की छतों से लगातार पानी टपकता रहा, जिससे लोक निर्माण विभाग और रेलवे के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। नीय निवासियों का कहना है कि हर साल नगर निगम दावों की लंबी-चौड़ी लिस्ट जारी करता है, लेकिन जमीनी हकीकत ढाक के तीन पात ही रहती है। मात्र कुछ घंटों की बारिश ने साबित कर दिया है कि ड्रेनेज सिस्टम और नालों की सफाई को लेकर निगम ने मानसून से पहले कोई पुख्ता तैयारी नहीं की थी। शहरवासियों ने रोष जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द पानी निकासी के इंतजाम करने की मांग की है।
बारिश के कारण शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम होकर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात्रि तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ मदन खिचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, हिसार, गोरखपुर, पूर्णिया, मिजोरम तक बनी हुई है जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है।

इससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में 11 जुलाई के बाद कमी आने की संभावना बन रही है। हरियाणा राज्य में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई रह सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed