फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The city will witness the fervor of the Jagannath festival; two chariot processions will be taken out on July 16 and 29.

Ambala News: शहर में दिखेगी जगन्नाथ उत्सव की धूम, 16 और 29 जुलाई को निकलेंगी दो रथयात्राएं

Sat, 11 Jul 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 11 Jul 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
The city will witness the fervor of the Jagannath festival; two chariot processions will be taken out on July 16 and 29.
अंबाला सिटी। इस बार शहर में भगवान श्री जगन्नाथ की दो भव्य रथयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। पहली रथयात्रा 16 जुलाई (वीरवार) को सायं 4 बजे पुराने सिविल अस्पताल के सामने स्थित श्री राधे श्याम मन्दिर से निकाली जाएगी। वहीं, दूसरी भव्य रथयात्रा इस्कॉन कुरुक्षेत्र एवं इस्कॉन अंबाला प्रचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में 29 जुलाई को सायं 5 बजे रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु खुद हाथों से भगवान का रथ खींचेंगे। 31 जुलाई से सेक्टर-9 में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पहला कार्यक्रम : 16 जुलाई (वीरवार) को भगवान श्री जगन्नाथ जी की पहली रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री कृष्ण भक्ति प्रचार समिति और ट्रस्ट मन्दिर श्री राधे श्याम मन्दिर सोसायटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। पुराने सिविल अस्पताल के सामने स्थित श्री राधे श्याम मन्दिर में आयोजित इस बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। समिति के सदस्य श्याम कुमार और धर्मेश मित्तल ने बताया कि रथयात्रा 16 जुलाई को सायं 40 बजे श्री राधे श्याम मन्दिर से शुरू होगी। खास बात यह है कि इसी दिन उड़ीसा के पुरी धाम में भी जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ पर भगवान श्री जगन्नाथ अपने भाई बलदेव और बहन सुभद्रा जी के साथ विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। श्रद्धालु खुद अपने हाथों से भगवान का रथ खींचेंगे। यात्रा में अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डल की अंबाला शाखा के रसिकों द्वारा भव्य संकीर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन


इन मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा
रथयात्रा श्री राधे श्याम मन्दिर से शुरू होकर पुराना सिविल अस्पताल चौक, जगाधरी गेट, पटेल रोड, दाल बाजार, सराफा बाजार, कोतवाली बाजार, बस्ती राम बाजार, गैंडा मल धर्मशाला चौक और कुम्हार मोहल्ला होते हुए वापस मन्दिर परिसर में संपन्न होगी। समापन पर सभी भक्तों के लिए विशाल महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दूसरा कार्यक्रम ---
29 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 31 से होगी भागवत कथा

धार्मिक नगरी अंबाला में आगामी 29 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस्कॉन कुरुक्षेत्र एवं इस्कॉन अंबाला प्रचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह दिव्य आयोजन इस्कॉन कुरुक्षेत्र के उपाध्यक्ष एच.जी. साक्षी गोपाल प्रभु के नेतृत्व में संपन्न होगा। इस्कॉन अंबाला के प्रचार प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि रथ यात्रा 29 जुलाई को सायं 5 बजे रेलवे स्टेशन, अंबाला सिटी से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा कपड़ा मार्केट, शुकलकुंड रोड, जगाधरी गेट, आर्य चौक, सिविल अस्पताल और सेक्टर-7 से होते हुए कम्युनिटी हॉल, सेक्टर-7 में जाकर संपन्न होगी। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का विशेष प्रबंध रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, जो भी श्रद्धालु रथ खींचता है, उसे महान आध्यात्मिक पुण्य मिलता है। समिति ने सभी अंबालावासियों को सपरिवार यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

------------
31 जुलाई से सजेगी भागवत कथा की महफिल
रथ यात्रा के बाद अंबाला सिटी के सेक्टर-9 स्थित अग्रवाल भवन में 31 जुलाई से 6 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन सायं 7:00 से रात्रि 10 बजे तक चलने वाली इस कथा में साक्षी गोपाल प्रभु अपने मुखारविंद से अमृत वर्षा करेंगे। कथा के बाद हर दिन श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस्कॉन समिति ने क्षेत्रवासियों से इस आध्यात्मिक महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed