{"_id":"698e5254909f258b2e098286","slug":"demand-for-removal-of-electric-pole-ambala-news-c-36-1-amb1003-158174-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिजली के खंभे को हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिजली के खंभे को हटवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में नारायणगढ़ के वार्ड-10 की महिला रिंपी, वार्ड-3 के महेंद्र सिंह, डेरा गांव के जयभगवान और हमीदपुर गांव के विजय ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने का अनुरोध किया। बख्तुआ गांव के नरेश कुमार ने घर के सामने लगे बिजली के लोहे के खंभे को हटवाने की मांग रखी।
पंजलासा गांव के संजीव कुमार ने घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को हटाने का आग्रह किया। नारायणगढ़ के रायपुर विरान क्षेत्र के निवासियों ने गली के बीच में लगाए गए बिजली के पोल को हटवाने का अनुरोध किया। कुराली के बीर सिंह ने प्लाट से सटी गली के दोनों ओर पक्की नालियां बनवाने की मांग रखी। बधौली गांव की जयकौर बीपीएल राशन कार्ड कटने की समस्या लेकर समाधान शिविर में पहुंची थीं। इस दौरान क्रीड विभाग के कर्मचारियों ने पोर्टल की जांच की तो उनका बीपीएल राशन कार्ड सक्रिय पाया गया। संवाद
Trending Videos