{"_id":"698e52911137b7c3de0ef0f4","slug":"transactions-worth-rs-50-crore-affected-in-155-bank-branches-wheels-of-buses-stopped-cleanliness-system-deteriorated-ambala-news-c-36-1-amb1003-158183-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 155 बैंक शाखाओं में 50 करोड़ का लेन-देन प्रभावित, बसों के पहिए थमे, सफाई व्यवस्था बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 155 बैंक शाखाओं में 50 करोड़ का लेन-देन प्रभावित, बसों के पहिए थमे, सफाई व्यवस्था बिगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
शहर में जिला शिक्षा सदन में एकत्रित होकर हड़ताल में प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विभागों के कर्म
विज्ञापन
अंबाला। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेकर कामकाज ठप रखा और प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शन के कारण जिले की 155 बैंक शाखाओं में 50 करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा। वहीं रोडवेज बसों के पहिए थमे रहे। जिससे यात्रियों को परेशानी रही। निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था, आशा वर्कर्स और राजकीय स्कूलों में कर्मचारियों की हड़ताल से मिड-डे-मील के तहत कार्य बनाने का कार्य प्रभावित रहा। शहर में तो प्रदर्शन के कारण सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे रहे और यातायात प्रभावित रहा।
विभिन्न विभागों के कर्मचारी वीरवार सुबह जिला शिक्षा सदन पर एकत्रित हुए। यहां पर सभी यूनियनों के नेताओं ने प्रदर्शन किया और इसके बाद उपायुक्त कार्यालय पर सरकार के खिलाफ रोष नारेबाजी की। कर्मचारी चार बजे तक उपायुक्त कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद प्रशासन की ओर से जिला परिषद के सीईओ गगनदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों काे सुना और सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। यह प्रदर्शन मजदूर व कर्मचारी विरोधी लेबर कोड रद करने, कच्चे कर्मचारियों व परियोजना वर्कर को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 30 हजार करने की मांग के संबंध में किया गया।
इन विभागों के कर्मचारियों ने नहीं किया कार्य
नगर निगम : सुबह से ही सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जिससे सफाई कार्य प्रभावित रहा। इसके उपरांत कर्मचारी झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते हुए जिला शिक्षा सदन पर पहुंचे। कर्मचारियों के कार्य न करने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे रहे।
-- -- --
रोडवेज वर्कशॉप : शहर में रोडवेज वर्कशाप परिसर में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन व इंटक यूनियन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान इंद्र सिंह बधाना व डिपो प्रधान रमेश श्योकंद के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान रोडवेज वर्कशाप में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, जनस्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बिजली निगम, नगर निगम कर्मचारी व अन्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे और प्रदर्शन किया। सभी सभी कर्मचारी रोष प्रदर्शन करते हुए अग्रसेन चौक से शिक्षा सदन पहुंचे।
-- -- -
नगर परिषद : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने नगर परिषद अंबाला सदर कार्यालय के गेट पर प्रधान सेवाराम बोहत की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। जिला प्रधान बीरपाल कांगड़ा ने कहा कि सरकार को 12 वर्ष हो गए हैं, लेकिन एक भी कर्मचारी पक्का नहीं किया गया है। जबकि चुनाव से पहले सरकार ने घोषणा पत्र में कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही थी।
-- -- -
बैंक : छावनी के बैंक रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा के समक्ष कर्मचारियों ने हरियाणा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन अंबाला यूनिट के प्रधान कामरेड बलजीत सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। फेडरेशन महासचिव कामरेड एमपी सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से लागू किए जा रहे चार लेबर कोड कर्मचारियों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं। सचिव कामरेड पीसी चौहान ने भी संबोधित किया।
-- -- --
हड़ताल के कारण ग्रामीण व लंबे मार्ग प्रभावित, परेशान होते रहे यात्री
दिनभर चली हड़ताल के कारण ग्रामीण व लंबे मार्ग प्रभावित हुए। जिससे यात्रियों को परेशान झेलनी पड़ी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित रोडवेज वर्कर्स यूनियन और इंटक यूनियन की हडताल के चलते अंबाला डिपो की बसों का संचालन प्रभावित रहा। इसके अलावा सांझा मोर्चा के कर्मचारियों ने भी छावनी बस अड्डे पर दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण इलाकों से लेकर लंबे मार्ग की बसें प्रभावित रही। जिसके कारण यात्रियों को बसों की इंतजार करनी पड़ी। हड़ताल के कारण नन्योला, बरवाला, ब्राह्मण माजरा, केसरी और नन्हेड़ा मार्ग पर बसों का संचालन कम रहा। इसके अलावा लंबी दूरी उचाना, कैथल, हिसार, सिरसा और जींद के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही रोडवेज की ओर से दावा किया गया कि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं आने दी गई और दोपहर 12:30 बजे 99 बसें भेजी गई। रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि छावनी बस अड्डे पर बुधवार रात से अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया था।
-- -- -- --
परेशान हुए यात्री, पंजाब के लिए नहीं मिली बस
छावनी के तोपखाना निवासी घनश्याम ने बताया कि उन्हें पत्नी के साथ पटियाला जाना है, लेकिन इंतजार के बाद भी कोई बस नहीं मिली। कोई बताने वाला भी नहीं है कि बस कब चलेगी। यूपी के बहराइच निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि वह सात साथी करनाल से आए हैं और उन्हें पंजाब के फिरोजपुर जाना है, लेकिन फिरोजपुर की बस नहीं आई। नीलोखेड़ी निवासी विपिन ने बताया कि पटियाला जाने के लिए बस का इंतजार करते दिखे।
-- --
बैकों में काम रहा प्रभावित
हड़ताल के कारण जिले की लगभग 150 छोटी-बड़ी बैंक की शाखाओं में लेन-देन पूरी तरह से प्रभावित रहा। बैंकों के बाहर हड़ताल को नोटिस चस्पा किया गया था, हालांकि इस दौरान कुछ बैंकों में कर्मचारी मुख्य गेट बंद करके अंदर बैठे नजर आए, लेकिन उन्होंने आमजन से जुड़े कार्य नहीं किए। जिले के अग्रणी पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य महाप्रबंधक कमल गोयल ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण प्रतिदिन लगभग 50 करोड़ का लेन-देन होता है, जोकि पूरी तरह से प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि हड़ताल को देखते हुए उन्होंने एक दिन पहले ही सभी एटीएम में कैश की व्यवस्था कर दी थी ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-- -- -
रेलवे सहित डाक विभाग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान रेलवे सहित डाक विभाग के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया। रेलवे की यूनियन एनआरएमयू ने कैंट रेलवे स्टेशन स्थित अपने कार्यालय में केंद्र सरकार के चार लेबर कोड का विरोध किया, वहीं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष यूआरएमयू के सदस्यों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। इसी प्रकार डाक विभाग के कर्मचारियों ने कैंट के मुख्य डाकघर के समक्ष भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन कर रोष जताया।
-- -
सांझा मोर्चा के कर्मचारियों ने दो घंटे तक किया विरोध प्रदर्शन
सांझा मोर्चा ने दो घंटे तक छावनी बस स्टैंड के अंदर प्रदर्शन किया। मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जयबीर घणघस और माया राम उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी बदलाव कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने किलोमीटर स्कीम और इलेक्ट्रिक बसों को ठेके पर लेने का विरोध करते हुए कहा कि बिना मांग के महंगी दरों पर बसें शामिल की जा रही हैं। इससे रोडवेज का घाटा बढ़ रहा है और निजी बस मालिकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। वर्कशॉप में स्टाफ की कमी के कारण बसें खड़ी रहती हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि जनसंख्या के आधार पर नई सरकारी बसें खरीदी जाएं ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके।
Trending Videos