Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
body of an unidentified man was found in a broken sewer pipe lying on the side of the Ambala-Jagadhari highway
{"_id":"698f01632dabf2a06d0442c7","slug":"video-body-of-an-unidentified-man-was-found-in-a-broken-sewer-pipe-lying-on-the-side-of-the-ambala-jagadhari-highway-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला-जगाधरी हाईवे किनारे पड़े सीवरेज के टूटे पाइप में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-जगाधरी हाईवे किनारे पड़े सीवरेज के टूटे पाइप में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित एसडी कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे हाईवे किनारे पड़े सीवरेज के टूटे पाइप में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। देखते ही देखते राहगीरों व कॉलेज के छात्रों का जमावड़ा लग गया। पुलिस पहुंची तो शव के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। आसपास केवल कुछ कपड़े ही पड़े थे। शव को शिनाख्त के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगोंं से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत प्राकृतिक कारणों या ठंड की वजह से हुई हो सकती है, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।