{"_id":"69f508e6260949f63b070e41","slug":"dispute-over-streetlights-outside-house-glass-cuts-hand-after-pushing-window-ambala-news-c-36-1-sknl1017-162526-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घर के बाहर स्ट्रीट लाइट लगाने पर विवाद, खिड़की पर धक्का देने पर कांच से कटा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घर के बाहर स्ट्रीट लाइट लगाने पर विवाद, खिड़की पर धक्का देने पर कांच से कटा हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कच्चा ठाकुरद्वारा इलाके में मकान के नवीनीकरण व लाइट लगाने को लेकर हुए विवाद में सुल्तानपुर निवासी राम कुमार(49) गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ओर उसके बेटे ने हाथापाई करने के बाद कांच की खिड़की में धक्का दे दिया, जिससे दाईं बाजू में गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में राम कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है, जहां उसका ऑपरेशन हुआ है। अंबाला थाना पुलिस ने पिता राकेश व पुत्र शैली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ड्यूटी से लौटते ही घेरा
पुलिस को दी तहरीर में सुल्तानपुर निवासी राम कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-34 चंडीगढ़ स्थित हेलिक्स इंस्टीट्यूट में ड्राइवर की नौकरी करता है और फिलहाल कच्चा ठाकुरद्वारा में अपनी ससुराल में रह रहा है। पिछले एक साल से अपने मकान का काम करवा रहा है। आरोप है कि जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से पड़ोस में रहने वाला राकेश कुमार व उसका परिवार रंजिश रखने लगा है। बीती रात जब राम कुमार ड्यूटी पर था तो उसकी पत्नी सुमन का फोन आया कि राकेश और उसका बेटा शैली घर के बाहर लग रही लाइट को लेकर झगड़ा करते हुए गाली-गलौज कर रहे हैं। रात को घर पहुंचा तो आरोपियों ने हमला कर दिया था।
Trending Videos