सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drains and sewers are blocked, roads are sinking and bushes are growing.

Ambala News: नाले-नालियां ब्लॉक, धंस रही सड़कें और उग रहीं झाड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Drains and sewers are blocked, roads are sinking and bushes are growing.
अंबाला शहर के सेक्टर सात की मार्केट में उगी कांग्रेस घास। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
वार्ड नंबर 12 :
Trending Videos


- सेक्टर सात के मार्केट में नहीं वाटर कूलर की व्यवस्था, खरीदकर पानी पी रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित सेक्टर सात में 100 से अधिक दुकानें हैं। यहां नालियां ब्लॉक पड़ी हैं, स्ट्रीट लाइट के पोल से लाइटें गायब हैं, कूड़े का डंपिंग जोन बनाया गया है। बिजली के पोल पर तारों के जाल बने हुए हैं। इंटरलॉकिंग सड़कें धंस रही हैं। इस सेक्टर सात की मार्केट में एक भी वाटर कूलर नहीं है।
पानी की सप्लाई का समय दुकान खुलने से पहले का है जिसके कारण दुकानदारों को मजबूरन घर से पानी लाना पड़ता है। इसके अलावा मार्केट में आने वाले ग्राहकों को भी पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। साथ ही इस वार्ड में जवाहर नगर, मथुरा नगरी, मथुरा एन्क्लेव, नवनीत नगर, कैलाश नगर, सेक्टर एक और पुलिस लाइन का क्षेत्र भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वाटर कूलर की जरूरत

मुकेश ने बताया कि सेक्टर सात में उनकी केमिस्ट की दुकान है, इस मार्केट में 100 से ज्यादा दुकानें हैं, यहां सुबह से देर रात तक ग्राहकों का आना जाना लगा रहता है, यह मार्केट 1990 से पहले की है। इस मार्केट में पानी की समस्या सबसे बडी समस्या है। इस मार्केट में आज तक वाटर कूलर ही नहीं लगाए गए हैं। यहां पर दो से तीन वाटर कूलर की जरूरत है, जिसके कारण ग्राहकों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है।


घरों से ला रहे पानी

बलजिंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले 25 साल से इस मार्केट में सामान सप्लाई का काम करते हैं। यहां पर एक पानी की टूंटी लगी हुई है इस टूंटी में सुबह शाम पानी आता है। वहीं मार्केट में दुकान खुलने का समय सुबह दस बजे हैं जबकि पानी नौ बजे से पहले ही चला जाता है। ऐसे में कोई भी दुकानदार सुबह के पानी नहीं भर पाता इसलिए दुकानदारों अपने घरों से पानी लेकर आते हैं।

रात को छाया रहता है अंधेरा
ढाबा संचालक राजेश कुमार ने बताया उनके यहां सेक्टर सात में नाली ब्लाक पड़ी है कई दिनों तक सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आते हैे। दुकान के आगे स्ट्रीट लाइट के पोल लगे हैं लेकिन लाइटें गायब है। रात के समय यहां पर अंधेरा रहता है दुकान की लाइट से ही काम चलाया जा रहा है।


कूड़े का लग रहा ढेर
रेस्टोरेंट संचालक माधव शर्मा ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट के सामने पिछले कई दिनों से कांग्रेस घास उगी हुई है। जिसे आज तक नहीं काटा गया है। इसके अलावा उनके बगल में ही कूडे़ का डंपिंग जोन बनाया हुआ है। जहां सुबह से लेकर शाम तक कूडे़ का ढेर लगा रहता है सारी मार्केट और सेक्टर सात का कूडा यहां गिराया जाता है।

अंबाला शहर के सेक्टर सात की मार्केट में उगी कांग्रेस घास। संवाद

अंबाला शहर के सेक्टर सात की मार्केट में उगी कांग्रेस घास। संवाद- फोटो : samvad

अंबाला शहर के सेक्टर सात की मार्केट में उगी कांग्रेस घास। संवाद

अंबाला शहर के सेक्टर सात की मार्केट में उगी कांग्रेस घास। संवाद- फोटो : samvad

अंबाला शहर के सेक्टर सात की मार्केट में उगी कांग्रेस घास। संवाद

अंबाला शहर के सेक्टर सात की मार्केट में उगी कांग्रेस घास। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed