फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fake vigilance officer arrested on Chhattisgarh Express: Impostor was threatening TTE

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से नकली विजिलेंस अधिकारी गिरफ्तार: TTE को धमका रहा था ठग; फर्जी आई-कार्ड व वॉकी-टॉकी बरामद

Tue, 28 Jul 2026 11:09 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 28 Jul 2026 11:09 AM IST
सार

अंबाला में तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे विजिलेंस का फर्जी पहचान पत्र और एक मोटोरोला वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Fake vigilance officer arrested on Chhattisgarh Express: Impostor was threatening TTE
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन नंबर 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में विजिलेंस अधिकारी बनकर टीटीई को धमकाने और अवैध वसूली करने वाले एक शातिर ठग को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। आरोपी की पहचान दिल्ली के वसंत विहार निवासी सुधीर कुमार (53) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर सीआईबी/आरपीएफ यूनिट ने एसी कोच (ए-2) में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे विजिलेंस का फर्जी पहचान पत्र और एक मोटोरोला वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य व्यक्तियों की धरपकड़ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed