फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unidentified man's body found in Rajokheri pond

Ambala News: राजोखेड़ी तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Unidentified man's body found in Rajokheri pond
बराड़ा खंड के राजोखेड़ी गांव के तालाब से शव निकालती पुलिस। संवाद
बराड़ा। राजोखेड़ी गांव के तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ी-गली अवस्था में था। बराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को गहरे पानी से बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों की मदद लेनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पहचान और पोस्टमार्टम के लिए मुलाना स्थित एमएम मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है। बराड़ा थाना प्रभारी रामकरण सैनी ने बताया कि आसपास के गांवों में गुमशुदगी के दर्ज मामलों की समीक्षा की जा रही है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed