{"_id":"6a67b063877b07c53e0ccc19","slug":"shivani-won-a-medal-at-the-asian-under-23-boxing-championship-ambala-news-c-36-1-amb1001-166921-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता पदक
विज्ञापन
अंबाला मंडल रेल कार्यालय में डीआरएम के साथ मौजूद बॉक्सर शिवानी। रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला रेल मंडल कार्यालय पहुंचने पर डीआरएम ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जकार्ता (इंडोनेशिया) में आयोजित एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंबाला रेल मंडल में सीसीटीसी के पद पर तैनात बॉक्सर शिवानी ने देश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली शिवानी को मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया और स्पोर्ट्स अधिकारी चंद्रकांत मोंगरे (सीनियर डीईई/टीआरडी) ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट समर्पण रेलवे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिवानी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और भारतीय रेल का परचम लहराती रहेंगी।
वहीं, स्पोर्ट्स अधिकारी चंद्रकांत मोंगरे ने बधाई देते हुए कहा कि अंबाला मंडल अपने खिलाड़ियों को हरसंभव अत्याधुनिक प्रशिक्षण और सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। शिवानी ने इस सम्मान के लिए रेलवे प्रशासन, अपने प्रशिक्षकों और सहयोगियों का आभार जताते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। अंबाला मंडल के खेल परिवार ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।