सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In view of the rush of passengers, additional coaches will be added to major trains.

Ambala News: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
In view of the rush of passengers, additional coaches will be added to major trains.
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार, उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे की प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलेगी और उन्हें कंफर्म सीटें मिल सकेंगी।
Trending Videos




दौलतपुर चौक-गांधीनगर एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर 19412 दौलतपुर चौक से गांधीनगर कैपिटल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 2 मई से 5 मई तक एक अतिरिक्त सेकंड क्लास स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वापसी में यह कोच ट्रेन नंबर 22957 के जरिए 3 मई से 6 मई के बीच लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन ट्रेनों की भी बढ़ेगी क्षमता

रेलवे की सूची के अनुसार अन्य कई रूटों पर भी क्षमता बढ़ाई गई है। इसमें अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 22953 में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार वलसाड से अहमदाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 19033 में 2 और 3 मई को अतिरिक्त कोच, अहमदाबाद से मंगलुरु के बीच संचालित ट्रेन नंबर 09424 में 1 मई से अतिरिक्त कोच लगाया गया है।



यात्रियों के लिए विशेष निर्देश

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि इन अतिरिक्त कोचों की बुकिंग पीआरएस प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ खिड़की से ताजा स्थिति की जानकारी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed